फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar statement on Amit Shah visit

Gwalior: केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, बोले- उनके आने से चमत्कार नहीं होगा

Tue, 11 Jul 2023 02:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 11 Jul 2023 02:54 PM IST
सार

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अमित शाह जी हमारे नेता हैं। वह संगठन का काम भी करते हैं और सरकार का काम भी करते हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर मामला दर्ज होने को लेकर कहा कि दिग्विजय सिंह को हल्की राजनीति से बाज आना चाहिए।

विज्ञापन
Gwalior: Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar statement on Amit Shah visit
केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि अमित शाह जी हमारे नेता हैं। वह संगठन का काम भी करते हैं और सरकार का काम भी करते हैं। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर मामला दर्ज होने को लेकर कहा कि दिग्विजय सिंह जी को हल्की राजनीति से बाज आना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर प्रियंका गांधी आने वाली है इसको लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रियंका गांधी के आने से कोई दिक्कत नहीं है। वह कांग्रेस की नेता हैं और उनके दौरे हर जगह होते हैं। प्रियंका और राहुल गांधी के आने से मध्यप्रदेश में कोई चमत्कार नहीं होने वाला है। मध्यप्रदेश में जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और भाजपा फिर से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्वालियर चंबल अंचल में दो दिन पहले आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा गद्दारों को सबक सिखाएं जाने के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि दिग्विजय सिंह के कहने से सरकार बनती और बिगड़ती नहीं है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है। 15 महीने में जब कमलनाथ जी मुख्यमंत्री रहे तो क्या किया। पहले इसका जवाब जनता को दें। पिछले नौ सालों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अगर कोई भ्रष्टाचार हुआ है तो कांग्रेस बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed