{"_id":"62b4618d580b454672595d36","slug":"gwalior-the-miscreants-fired-at-the-house-police-are-searching-on-the-basis-of-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही तलाश
Thu, 23 Jun 2022 06:20 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 23 Jun 2022 06:20 PM IST
सार
माधवगंज थाना इलाके की पीतमपुर कॉलोनी के घर पर बदमाशों ने जमकर गोलियां चलाईं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
फायरिंग की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आचार संहिता लगी होने के बावजूद ग्वालियर में आए दिन बदमाशों द्वारा लूटपाट और फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। फायरिंग की एक और घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। बदमाश एक घर पर अंधाधुंध गोलियां बरसाते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार यह वीडियो माधव गंज थाना इलाके की पीतमपुर कॉलोनी का बताया जा रहा है। वीडियो में आधा दर्जन बदमाश कॉलोनी में पहुंचे और एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक माधवगंज थाना इलाके की पीतमपुर कॉलोनी में रहने वाला रवि अपने घर पर था और इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आधा दर्जन बदमाश उसके घर पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। देखते ही देखते इन बदमाशों ने अवैध कट्टे निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। उसी दौरान यह युवक अपने घर में घुस गया और अंदर से दरवाजे की कुंडी लगा ली। बाहर आधा दर्जन बदमाश लगातार गोलियां चलाते रहे। कुछ बदमाशों ने घर पर पत्थर भी फेंके।
विज्ञापन
यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर इन बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है।