{"_id":"631f4b8d97e7ab3b6d795db8","slug":"gwalior-the-jawan-who-went-for-a-picnic-drowned-in-the-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: पिकनिक मनाने गया जवान बांध में डूबा, गोताखोरों ने मशक्कत के बाद निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: पिकनिक मनाने गया जवान बांध में डूबा, गोताखोरों ने मशक्कत के बाद निकाला शव
Mon, 12 Sep 2022 08:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 12 Sep 2022 08:39 PM IST
सार
13 बटालियन एसएएफ में क्लर्क के पद पर काम करने वाला मदन मोहन काकेटो बांध के पास पिकनिक मनाने आया था। नहाते समय वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना मोहना थाना क्षेत्र में हुई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक एसएएफ के जवान की बांध में डूबने से मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने आया था, पर नहाने के दौरान गहराई में चला गया और हादसा हो गया। गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत के बाद से उसे निकाला।
जानकारी के अनुसार 13 बटालियन एसएएफ में क्लर्क के पद पर काम करने वाला मदन मोहन काकेटो बांध के पास पिकनिक मनाने आया था। साथ में उसके दोस्त भी थे। वहां पहुंचकर दोस्त नहाने लगे। मदन भी साथ था, पर नहाते-नहाते वह गहराई में चला गया। दोस्तों ने उसे पहले तो खूब तलाशा, जब वह नहीं मिला को नजदीक के मोहना थाना में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को पानी में उतारा।
बड़ी मशक्कत के बाद मदन को पानी से निकाला गया, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया जा रहा है कि मदन के पिता भी एसएएफ में पदस्थ थे, ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया था। उनकी जगह अनुकंपा में मदन को नौकरी मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।