फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Thar Reel Dangerous stunt in Jiwaji University young man sat on bonnet another came out of moving jeep

Gwalior Thar Reel: जीवाजी विश्वविद्यालय में खतरनाक स्टंट, बोनट पर युवक बैठा और दूसरा चलती जीप से बाहर निकला

Mon, 02 Sep 2024 03:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 02 Sep 2024 03:43 PM IST
सार

जीवाजी यूनिवर्सिटी में दो युवकों ने रील शूट किया गया है। चलती थार की स्टीयरिंग एक ने छोड़ दी है। दूसरा युवक थार की बोनट पर बैठा हुआ था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। साथ ही लोग दोनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Gwalior Thar Reel Dangerous stunt in Jiwaji University young man sat on bonnet another came out of moving jeep
रील बनाते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय कैंपस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें 'थार' जीप में सवार युवक सड़क पर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। काले रंग की थार के बोनट पर एक युवक बैठा है। दूसरा ड्राइविंग सीट पर है, लेकिन कुछ ही देर बाद ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक चलती गाड़ी से कूद जाता है। अब जीप सड़क पर बिना ड्राइवर के दौड़ती जा रही है।

विज्ञापन


यह वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद तेजी से वायरल भी हुआ है। वीडियो के संबंध में कोई भी शिकायत पुलिस के सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्वालियर में रील बनाने के चक्कर में जान से खिलवाड़ का एक और मामला सामने आया है। इस बार बाइक पर स्टंट नहीं किया गया है, बल्कि "थार' जीप पर स्टंट का वीडियो सामने आया है, जिसमें यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर दो युवक रील्स बनाने के लिए थार जीप के साथ स्टंट कर रहे हैं। एक युवक जीप के बोनट पर बैठा है, जो ब्लू जींस व व्हाइट टी-शर्ट पहने हुए है। जबकि दूसरा भी इसी तरह के ड्रेस अप में है और वह चलती जीप से नीचे उतर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि काफी देर तक बिना ड्राइवर के जीप सड़क पर दौड़ती नजर आ रही है और युवक रील्स बना रहे हैं। 19 सेकेंड के वीडियो के संबंध में अभी तक पुलिस के पास शिकायत नहीं आई है, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से लेने की बात कह रही है। साथ ही पुलिस स्टंट करने वाले युवकों की तलाश में जुट गई है। वायरल वीडियो जीवाजी विश्वविद्यालय कैंपस का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed