{"_id":"6790eff6c8d4e82196063312","slug":"gwalior-shamed-a-young-woman-was-tied-to-a-pole-for-throwing-stones-at-her-wife-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: पत्नी पर पत्थर फेंके तो युवती को खंभे से बांधा, मां को भी बांधकर जमीन पर पटका, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: पत्नी पर पत्थर फेंके तो युवती को खंभे से बांधा, मां को भी बांधकर जमीन पर पटका, चार गिरफ्तार
Wed, 22 Jan 2025 06:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 22 Jan 2025 06:47 PM IST
सार
डबरा में संपत्ति विवाद के चलते एक महिला और उसकी बेटियों ने मंदिर में दर्शन करने आई सराफा कारोबारी की पत्नी पर पथराव किया। जवाब में कारोबारी के कर्मचारियों ने महिला और उसकी बेटी को खंभे से बांध दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ग्वालियर में युवती को खंभे से बांध दिया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर के डबरा कस्बे मे मानवता को शर्मसार करने और दिल दहलाने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। डबरा की कमलेश्वर कॉलोनी में एक महिला और उसकी बेटियों ने अपने घर के सामने स्थित एक मंदिर में दर्शन करने आई सराफा कारोबारी की पत्नी पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद मौके पर पहुंचे सराफा कारोबारी के कर्मचारियों ने महिला और उसकी बेटी को खंभे से बांध दिया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती व महिला छुड़ाया और थाने पहुंचाया। सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में सराफा कारोबारी उनकी पत्नी सहित 15 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले मे 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। विवाद का कारण संपत्ति का बताया जा रहा है।
कर्मचारियों पर पथराव किया था
बताया गया कि सराफा कारोबारी विजय अग्रवाल की पत्नी कुक्की अग्रवाल पास ही स्थित मंदिर में पूजा और दर्शन करने गई हुई थीं। वह मंदिर में अंदर जा ही रही थीं कि मंदिर के सामने स्थित घर में रहने वाली लीला शर्मा नामक महिला ने अपनी बेटी गौरी और नेहा के साथ मिलकर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कारोबारी की पत्नी को चोटें लगीं और वे घायल हो गईं। वह थाने पहुंचकर मामला दर्ज करा ही रही थी कि उसी वक्त कारोबारी के कुछ कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए तो महिला ने उन पर भी पथराव करने की कोशिश की। इसक़े बाद कर्मचारियों ने महिला को जमीन पर बांध कर डाल दिया। साथ ही एक युवती को खंभे से बांध दिया।
विज्ञापन
15 पर केस
घटना के वीडियो वायरल होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने युवती और महिला को छुड़ाया और दोनों को थाने लेकर आई। पुलिस ने इस मामले में लीला शर्मा के बेटे कृष्णा शर्मा की शिकायत पर सराफा कारोबारी विजय अग्रवाल, कुक्की अग्रवाल और उनके कर्मचारियों सहित 15 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
हफ्तेभर में दूसरा मामला
सप्ताह भर में महिला और उसके परिजनों का यह दूसरा मामला है। गत 16 जनवरी को कमलेश्वर कॉलोनी निवासी शैलेंद्र सिंह अपने प्लॉट की सफाई कराने पहुंचे थे। इसी दौरान महिला लीला शर्मा और उसकी बेटी नेहा, गौरी व बेटा कृष्णा ने मिलकर छत से पथराव कर दिया था। इस हमले में चार राहगीर घायल हो गए थे। तब भी पुलिस ने चारों पर मामला दर्ज किया था।
टीआई यशवंत गोयल ने बताया कि महिला और उसकी बेटी के साथ बंधक बनाकर मारपीट की शिकायत पर सराफा कारोबारी की पत्नी सहित 15 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। सराफा कारोबारी की पत्नी ने भी महिला और उसकी बेटी पर पथराव करने के आरोप लगाए हैं।