{"_id":"666d1c4cd6a3e4600d00bb5a","slug":"gwalior-sdop-santosh-patel-celebrated-his-son-birthday-party-with-poor-kids-mp-news-in-hindi-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शाही होटल में गरीब बच्चों की पार्टी, एसडीओपी ने बेटे के पहले जन्मदिन पर किया दिल जीतने वाला काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शाही होटल में गरीब बच्चों की पार्टी, एसडीओपी ने बेटे के पहले जन्मदिन पर किया दिल जीतने वाला काम
Sat, 15 Jun 2024 10:15 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:15 AM IST
सार
Gwalior SDOP Santosh Patel: एसडीओपी संतोष पटेल ने कहा है कि मैं एक गरीब परिवार से हूं, लोगों के दुख-दर्द को महसूस करता हूं। उन्होंने कहा कि बेटे का पहला जन्मदिन है, इस मौके पर उन्होंने गरीब बच्चों के साथ इसे मनाया है।
विज्ञापन
एसडीओपी ने गरीब बच्चों के साथ मनाया बेटे का जन्मदिन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सामाजिक सरोकार के लिए काम करने वाले ग्वालियर एसडीओपी संतोष पटेल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि संतोष पटेल ने अपने बेटे का जन्मदिन गरीब बच्चों के साथ मनाया। संतोष पटेल घुमंतु परिवारों के 50 से ज्यादा बच्चों को टमटम में बैठाकर एक शाही होटल में लेकर पहुंचे और वहां इन गरीब बच्चों के साथ अपने बेटे के जन्मदिन का का केक कटवाया। इसके बाद इन गरीब बच्चों के साथ बैठकर पटेल और उनकी पत्नी ने भोजन किया। इस पार्टी से खुश हुए गरीब बच्चों ने होटल में जमकर डांस भी किया।
विज्ञापन
दरअससल, एसडीओपी संतोष पटेल ग्वालियर में पदस्थ हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव रहते हैं। यही कारण है कि वह सामाजिक सरोकार करते समय वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, जहां उनके चाहने वाले लाखों फॉलोअर्स उनकी तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं। एसडीओपी संतोष पटेल के वीडियो हमेशा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरस होते हैं कभी वह बुजुर्ग को अपनी गाड़ी में बैठ कर अस्पताल पहुंचते हैं, तो कभी बुजुर्ग दंपत्ति को उनके घर तक अपनी गाड़ी से भिजवाते हैं। इसके अलावा कई बार वे अपने थाने में लंबे समय से पति-पत्नी के बीच चले आ रहे विवादों को खत्म कर उन्हें साथ-साथ रहने के लिए तैयार करते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि संतोष पटेल का बचपन अभाव में बीता है। मेहनत और संघर्ष के दम पर वह एसडीओपी बने हैं। इन दिनों संतोष पटेल ग्वालियर जिले के बेहट सर्कल में तैनात हैं और सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। एसडीओपी संतोष पटेल का कहना है कि मैं एक गरीब परिवार से हूं, लोगों के दुख दर्द को महसूस करता हूं। उन्होंने कहा कि बेटे का पहला जन्मदिन है, इस मौके पर उन्होंने गरीब बच्चों के साथ इसे मनाया है।
विज्ञापन
