फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Prisoner released on parole shot dead criminals in car committed the crime

Gwalior: पैरोल पर छूटे कैदी की गोली मारकर हत्या, कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम; इलाके में सनसनी

Thu, 24 Jul 2025 06:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 24 Jul 2025 06:22 PM IST
सार

Gwalior: बताया जा रहा है कि मृतक अजय अपने पिता की हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रहा था और हाल ही में पैरोल पर रिहा हुआ था। उसे 29 जुलाई को पुनः जेल में रिपोर्ट करना था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी हत्या किन कारणों से और किन लोगों ने की है।

विज्ञापन
Gwalior: Prisoner released on parole shot dead criminals in car committed the crime
बदमाश की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिता की हत्या के मामले में ग्वालियर सेंट्रल जेल में सजा काट रहा एक बदमाश, जो कुछ दिन पहले ही पैरोल पर रिहा हुआ था, उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात ग्वालियर और शिवपुरी की सीमा के बीच उस समय हुई जब वह एक महिला के साथ टैक्सी से लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात कार सवार बदमाशों ने घात लगाकर हमला कर दिया।

विज्ञापन

टैक्सी चालक भगत सिंह, जो ग्वालियर के पड़ाव इलाके का निवासी है, उसने बताया कि वह सुबह चार शहर का नाका निवासी अजय उर्फ लीलाधर सिंह तोमर को शिवपुरी लेकर गया था। लौटते समय अजय सिंह के साथ एक महिला भी थी। रास्ते में शिवपुरी के सतनवाड़ा और ग्वालियर के मोहना के बीच महिला को लघुशंका लगी, जिस पर टैक्सी को सड़क किनारे रोका गया। उसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी, जिसमें सवार बदमाशों ने टैक्सी में बैठे अजय पर अचानक फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


पढ़ें: कटनी में नकली नोटों का भंडाफोड़, STF ने की बड़ी कार्रवाई; एक आरोपी गिरफ्तार    

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अजय ने टैक्सी चालक से गाड़ी तेजी से भगाने को कहा। बदमाशों ने थोड़ी दूरी तक पीछा किया, लेकिन टैक्सी चालक किसी तरह बचाकर घायल को लेकर जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक अजय अपने पिता की हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रहा था और हाल ही में पैरोल पर रिहा हुआ था। उसे 29 जुलाई को पुनः जेल में रिपोर्ट करना था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी हत्या किन कारणों से और किन लोगों ने की है।

घटना की सूचना मिलने पर कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस टैक्सी चालक के बयान के आधार पर पूरे मामले की तस्दीक में जुटी हुई है और महिला की भूमिका व पहचान को लेकर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed