फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Police active regarding Anju family who went to Pakistan investigation phone call and conversion

Gwalior News: पाकिस्तान गई अंजू के परिवार को लेकर पुलिस सक्रिय, फोन कॉल और धर्मांतरण को लेकर जांच शुरू

Tue, 01 Aug 2023 06:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 01 Aug 2023 06:14 PM IST
सार

Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की रहने वाली और पाकिस्तान पहुंचकर धर्म परिवर्तन कर फातिमा बनी अंजू को लेकर मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह अलर्ट है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश के बाद ग्वालियर पुलिस ने अंजू के परिवार की कुंडली को खंगालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Gwalior Police active regarding Anju family who went to Pakistan investigation phone call and conversion
ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर पुलिस ने टेकनपुर स्थित बोना गांव में अंजू के पिता को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके साथ ही अंजू और उसके पिता के सभी दस्तावेज पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा है कि अंजू का पूरा परिवार पुलिस की निगरानी में है।

विज्ञापन


अंजू के पिता ने बताया है कि उसकी बेटी ने दामाद (अंजू का पति अरविंद मीणा) को फोन लगाया और कहा कि बच्चों को पाकिस्तान ले जाना है। अंजू का कहना है कि बच्चे मेरे हैं और उन पर मेरा अधिकार है। अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस आगे कहते हैं कि वह हमारे लिए मर गई है। वह अब मेरे दामाद को धमकी देने में लगी है। दूसरी तरफ ग्वालियर में अंजू के परिवार को लेकर भी पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया है कि अंजू का परिवार बोना गांव में रहता है, जहां उसके पिताजी मौजूद हैं। अंजू के परिवार को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि अंजू के परिवार के सभी दस्तावेजों को चेक किया जा रहा है। अंजू के पिता ने अपने मोबाइल से किस-किस से बात की है, इसकी भी जांच की जा रही है। इसके अलावा अंजू के परिवार की कहां-कहां पर रिश्तेदार हैं और उनका क्या बैकग्राउंड है, इस बारे में जांच करने के लिए टीम गठित की जा रही है।अंजू के पिता ने धर्म परिवर्तन कब करवाया है और इसके पीछे की क्या कहानी है, इसको लेकर भी पुलिस पूरा डाटा खंगालने में लगी है। दूसरी तरफ, सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी भी लगातार अंजू के परिवार पर निगाह बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed