फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior NSUI protest in Jiwaji University police lathicharged when they broke barricades and moved forward

Gwalior News: जीवाजी विश्वविद्यालय में NSUI का प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़े तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Thu, 01 Aug 2024 05:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 01 Aug 2024 05:36 PM IST
सार

जीवाजी विश्वविद्यालय में गुरुवार को एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़े तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

विज्ञापन
Gwalior NSUI protest in Jiwaji University police lathicharged when they broke barricades and moved forward
एनएसयूआई का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के गेट के बाहर NSUI और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्ध B.Ed कॉलेजों में हुए फर्जीवाड़े और BBA सहित अन्य संकायों में विद्यार्थियों के लिए सीटें बढ़ाए जाने की मांग सहित अन्य मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया है।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र और NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जब हंगामा कर रहे छात्र नेताओं ने पुलिस के बैरिकेड्स पर चढ़कर जीवाजी यूनिवर्सिटी में अंदर जाने का प्रयास किया, तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उनको खदेड़ दिया।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में NSUI के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। उस दौरान NSUI के प्रदेश अध्यक्ष की पुलिस कर्मियों से झूमा झटकी भी हुई है। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक छात्र नेताओं व युकां प्रदेशाध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं का कहना है कि जायज मांगों को लेकर जीवाजी विश्वविद्यालय आए थे, लेकिन पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर मारपीट की गई है। यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। जीवाजी विश्वविद्यालय और पुलिस प्रशासन आवाज को दबाना चाहते हैं, लेकिन हम प्रयास करते रहेंगे। एडिशनल एसपी सियाज केएम ने बताया कि NSUI के कार्यकर्ताओं ने जबरन बैरिकेडिंग तोड़कर विश्वविद्यालय में घुसकर तालाबंदी करने की कोशिश कर रहे थे।


प्रदर्शनकारियों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम है, इसलिए विश्वविद्यालय में धारा-52 लगाई जाए। सभी प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हल्के बाल का प्रयोग किया था। सभी को पकड़ कर स्थाई जेल भेज दिया है। इन सभी पर लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed