फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Woman suicide causes uproar serious allegations leveled against BJP leader's son in suicide note

Gwalior: महिला की खुदकुशी से हड़कंप, मंत्री मेरे पिता के पैर... सुसाइड नोट में BJP नेता के बेटे पर गंभीर आरोप

Tue, 15 Jul 2025 10:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 15 Jul 2025 10:27 PM IST
सार

Gwalior News: सीएसपी नागेंद्र सिंह ने बताया कि वर्षा की बातचीत पड़ोस में रहने वाले लोकेंद्र शेखावत से होती थी, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने बताया कि आरोपी भाजपा के पूर्व पार्षद ओमप्रकाश शेखावत का बेटा है।

विज्ञापन
Gwalior News: Woman suicide causes uproar serious allegations leveled against BJP leader's son in suicide note
महिला ने सुसाइड नोट में बीजेपी नेता के बेटे पर लगाए गंभीर आरोप

विस्तार

ग्वालियर शहर में एक विवाहित महिला की आत्महत्या ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। महिला ने आत्महत्या से पहले जो सुसाइड नोट छोड़ा, उसमें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महिला ने दावा किया कि आरोपी के रसूख और राजनीतिक पहुंच के कारण वह उसे और उसके बेटे को लगातार धमका रहा था और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

विज्ञापन

 
बिरला नगर में फांसी लगाकर दी जान, बेटे को पहले भेजा बाहर
घटना ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित बिरला नगर की है, जहां रहने वाली वर्षा जादौन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से ठीक पहले वर्षा ने अपने चार साल के बेटे को घर से बाहर भेज दिया। कुछ देर बाद जब पड़ोसियों ने दरवाजा नहीं खुलते देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर वर्षा का शव और एक सुसाइड नोट मिला, जिसने मामले को गंभीर बना दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Seoni News: ‘एक तसला और... फोटो नहीं आई!’, तस्वीर खिंचवाने के चक्कर में छह फीट गहरे गड्ढे में गिरे डॉक्टर साहब
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुसाइड नोट में दर्द और धमकी की दास्तां
वर्षा द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में लोकेंद्र शेखावत नाम के युवक को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया गया है। वर्षा ने लिखा कि लोकेंद्र मेरी और मेरे बेटे की हत्या की धमकी देता है। शादी के एक साल तक वह मेरे साथ रहा, लेकिन अब वह शादी से इनकार कर रहा है और मेरे साथ रहने से मुकर गया है। वह कहता है कि मेरे पिता नेता हैं, मंत्री भी उनके पैर छूते हैं, तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। मैं तुम्हारी पूरी ससुराल को खत्म करवा दूंगा। सुसाइड नोट में लिखी गई यह पंक्तियां साफ इशारा करती हैं कि आरोपी खुद को राजनीतिक रूप से इतना ताकतवर मानता था कि वह कानून की भी परवाह नहीं कर रहा था।

 
पुलिस ने सुसाइड नोट किया जब्त, आरोपी फरार
घटना के बाद पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सीएसपी नागेंद्र सिंह ने बताया कि वर्षा की बातचीत पड़ोस में रहने वाले लोकेंद्र शेखावत से होती थी, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने बताया कि आरोपी भाजपा के पूर्व पार्षद ओमप्रकाश शेखावत का बेटा है।

यह भी पढ़ें- Gwalior: बेटी की सगाई के दिन 20 सेकंड में 3 ट्रकों के कुचलने से शख्स की मौत; दिल चीरने वाला मंजर CCTV में कैद
 
परिजन कर रहे न्याय की मांग
पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है और मोबाइल लोकेशन के जरिए उसकी तलाश तेज कर दी गई है। इधर, मृतका के परिजन और समाजजन इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई और आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed