फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Wife who was becoming a hindrance in love affair was strangled to death

Gwalior News: प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही पत्नी को गला दबाकर मार डाला, पुलिस को बताया हार्टअटैक से गई जान

Wed, 03 Apr 2024 04:52 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 04:52 PM IST
सार

ग्वालियर में प्रेम प्रसंग के चलते कॉलेज संचालक ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और बचने के लिए हार्टअटैक से मौत होना बताता रहा। पुलिस ने पीएम के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Gwalior News: Wife who was becoming a hindrance in love affair was strangled to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में प्रेम संबंधों में पत्नी बाधा बनने लगी तो पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद पति थाने पहुंचा और हत्या को नेचुरल डेथ बनाने के लिए हार्ट अटैक की कहानी बनाई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतका का शव पीएम हाउस भेजा। जहां पर शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या का खुलासा हुआ। हत्या का पता चलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर के मेहगांव मैं रहने वाला रामनिज सिंह जादौन मंगलवार शाम थाना महाराजपुरा पहुंचा और बताया कि वह कॉलेज संचालक है और मेहगांव में मां त्रिमुखा कॉलेज है और अभी वह वायु नगर में रह रहे हैं। उनकी पत्नी सुप्रिया को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे सुप्रिया की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो शंका हुई, शंका होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस पहुंचाया। मृतका का पीएम करने के बाद डॉक्टरों ने शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में जानकारी पुलिस को दी तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई, क्योंकि महिला की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि गला घोंटे जाने से हुई थी। इसका पता चलते ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस आरोपी पति की तलाश में उसके घर वायु नगर पहुंची तो पता चला कि आरोपी मृतका का शव लेकर अपने गांव अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुआ है। इसका पता चलते ही एक टीम मेहगांव रवाना की तो पता चला कि आरोपी भाग निकला। इसका पता चलते ही पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर दबोच लिया है। पुलिस की जांच और मृतका के मायके पक्ष से पूछताछ में पता चला है कि मृतका के पति के एक महिला से गलत संबंध है और इसके चलते ही उसकी गला घोंटकर हत्या की है। वहीं पुलिस जांच में पता चला है कि मृतका की एक बेटी और बेटा है। जिस समय आरोपी ने घटना को अंजाम दिया सभी अपने कमरों में सोए हुए थे। फिलहाल पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed