फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News Three youths riding bullet beat up traffic police

Gwalior News: बुलेट सवार तीन युवकों ने की खुलेआम गुंडागर्दी, ट्रैफिक पुलिस के कपड़े फाड़े और मारपीट की

Tue, 30 Apr 2024 06:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 06:10 PM IST
सार

ग्वालियर जिले में बुलेट सवार तीन युवकों ने खुलेआम गुंडागर्दी की। साथ ही युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के जवान को पकड़कर कपड़े फाड़कर मारपीट की।

विज्ञापन
Gwalior News Three youths riding bullet beat up traffic police
ट्रैफिक पुलिस संग मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों ने खुलेआम गुंडागर्दी की है। बुलेट से गोलियों की आवाज निकालने और ट्रिपल सीट होने पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उसे रोका तो युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के एक जवान को पकड़ कर उसके कपड़े फाड़कर मारपीट कर दी। घटना सोमवार रात अचलेश्वर तिराहा की है। हंगामा के बाद पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है।

विज्ञापन


शहर के अचलेश्वर तिराहा पर देर रात को यातयात थाना कंपू की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। जवान अनूप दीक्षित अपने साथियों के साथ मंदिर के पास ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे और वाहनों की चेकिंग भी कर रहे थे। इसी समय वहां से एक बुलेट बाइक पर सवार तीन युवक निकले। पहले तो वह ट्रिपल सीट थे और उसके बाद बुलेट का साइलेंसर बुलेट की आवाज निकाल रहा था, जिस पर ट्रैफिक पुलिस के जवान अनूप दीक्षित ने बुलेट सवार को रोका और समझाइश देकर चालान कटवाने के लिए कहा।
विज्ञापन


इस पर बाइक सवार सोनू जाटव ने गालियां देकर पुलिस पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। पुलिस जवानों ने बाइक सवारों को गालियां देने से रोका तो युवक बिगड़ गए। उन्होंने पुलिस जवान की कॉलर पकड़ ली। इसके बाद तो वहां मारपीट शुरू हो गई। तीनों ने मिलकर दोनों जवानों से मारपीट की।कन्ट्रोल रूम पर हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। बुलेट सवार एक युवक भाग गया, लेकिन दो को पुलिस ने पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू जाटव व उसके साथी को पकड़कर कंपू थाना ले गए। कंपू थाना में ट्रैफिक जवान से मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी हेड क्वॉर्टर अशोक जादौन का कहना है कि आरोपी पूर्व से ही हिस्ट्रीशीटर हैं, उनके खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई कराई जाएगी और तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed