फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Superintendent of Narcotics Bureau committed suicide

Gwalior News: नारकोटिक्स ब्यूरो के अधीक्षक ने किया सुसाइड, कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिया

Sun, 08 Oct 2023 12:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 12:42 PM IST
सार

Gwalior News: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधीक्षक सेल्वा मुर्गन ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि पारिवारिक विवाद के चलते ये कदम उठाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन
Gwalior News: Superintendent of Narcotics Bureau committed suicide
नारकोटिक्स ब्यूरो के अधीक्षक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधीक्षक सेल्वा मुर्गन ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मुर्गन ने कोल्ड ड्रिंक में सल्फास मिलाकर पिया। इसी के साथ उन्होंने सल्फास पीने के बाद नींद की गोलियां भी खाई परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी मौत हो गई। आत्महत्या करने के बाद अब इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुर्गन ने सल्फास खा लिया था। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसी के साथ परिजनों ने भी अभी तक इस संबंध में कुछ नहीं बताया है। मुर्गन 31 मई को भी अपनी पत्नी से विवाद होने के बाद रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने के लिए पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक विवाद के कारण पिछले लंबे समय से मानसिक तनाव झेल रहे थे, इसलिए आशंका का जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। जब इस बात की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और वहीं, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बता दें, अधीक्षक सेल्वा ने 4 अक्टूबर को कोल्ड ड्रिंक में सल्फास पीकर और नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी, उसके बाद नारकोटिक्स अधीक्षक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां शनिवार रविवार की दरमियानी रात डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, थाना मुरार पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम को विवेचना में ले लिया है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लगा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed