{"_id":"66ac4dc0c1a4ef837a01b8fa","slug":"gwalior-news-notorious-criminal-akash-jadon-arrested-in-a-short-police-encounter-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: पुलिस के शॉर्ट एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश आकाश जादौन गिरफ्तार, लूट के बाद की थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: पुलिस के शॉर्ट एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश आकाश जादौन गिरफ्तार, लूट के बाद की थी महिला की हत्या
Fri, 02 Aug 2024 08:39 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 02 Aug 2024 08:39 AM IST
सार
मठभेड़ में दो गोली लगने के बाद पकड़ा गया आकाश जादौन कुख्यात लुटेरा है। उस पर 22 अपराध पहले से दर्ज हैं। आकाश पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल बदमाश आकाश जादौन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर पुलिस ने शुक्रवार को कुख्यात बदमाश आकाश जादौन को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। सुबह करीब चार बजे पुलिस और बदमाश आकाश का आमना-सामना हुआ। इसके बाद बदमाश ने भागने का भी प्रयास किया। मुठभेड़ के दौरान गोलियां चलीं। दो गोली आकाश को लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे पुलिस अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन
बता दें शहर में सत्यम ट्रेवल्स के संचालक संतोष गुप्ता की पत्नी अनीता गुप्ता की लूट के लिए हत्या और दीनदयाल नगर में शिक्षिका सरिता परिहार की सोने की चेन लूटने वाली गैंग के सरग़ना आकाश जादौन को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा है। पुलिस घटना के बाद से ही घेराबंदी में लगी थी। पुलिस ने सुबह उसे शिवपुरी लिंक रोड पर शीतला माता मंदिर के पास रेलवे ब्रिज के नीचे घेर लिया। वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस को देखकर फ़ायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक पिस्टल से दो गोलियां चलाईं। जवाब में पुलिस ने भी छह राउंड फायर किए।
विज्ञापन
दो गोली बदमाश आकाश के पैर में लगीं। गोली लगने से आकाश घायल हो गया। उसे अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। दूसरे लुटेरे सोहम भदोरिया को भी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, तीसरे आरोपित मयंक की भी घेराबंदी में पुलिस लगी है। इस गैंग ने शहर में हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर खलबली मचा दी थी। जिस बदमाश आकाश जादौन को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा, उसी ने अनीता को गोली मारी थी, जबकि मयंक भदोरिया दोनों वारदात में गाड़ी चला रहा था। इस मामले में आकाश पर 30 हजार और अन्य दोनों अपराधियों पर दस दस हज़ार रुपये का इनाम घोषित था। आकाश जादौन के बारे में बताया गया है कि वह कुख्यात लुटेरा है। उस पर 22 अपराध पहले से दर्ज हैं। दो अपराध और दर्ज हो गए हैं। सोहम और मयंक के भी आपराधिक रिकॉर्ड हैं।
