फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior news MP BJP Chief VD Sharma says Congress Indulges in lies and deceit Politics we again form govt

MP Politics: वीडी शर्मा बोले- झूठ की बुनियाद पर खड़ी है कांग्रेस, धोखे से बनाई गई सरकार का हश्र सभी ने देखा

Thu, 19 Jan 2023 03:29 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 19 Jan 2023 03:29 PM IST
सार

मुरैना प्रवास से ग्वालियार लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से जब कांग्रेस नेताओं के हालिया बयानों के संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि चौबीस घंटे झूठ बोलने वाली ताकतें देश और प्रदेश के अंदर एक्सपोज हो गई हैं। नौजवानों से झूठ किसने बोला? उस झूठ के आधार पर आप (कांग्रेस) गलती से 15 महीने के लिए सरकार में आए थे और उसका जबाव मिल गया।

विज्ञापन
Gwalior news MP BJP Chief VD Sharma says Congress Indulges in lies and deceit Politics we again form govt
MP BJP Chief VD Sharma - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी बताया है। ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर खड़ी है। वह और उसके नेता चौबीस घंटे झूठ बोलते हैं। इसी झूठ के चक्कर में फंसकर धोखे से पिछली बार कांग्रेस की सरकार बन गई थी, जिसका हश्र 15 महीने में ही देखने को मिल गया था। उन्होंने दावा किया कि अब अगले चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनने बाली है।

विज्ञापन


मुरैना प्रवास से लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा से जब कांग्रेस नेताओं के हालिया बयानों के संबंध में पूछा गया, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी हार और कांग्रेस की विशाल जीत मिलने दावा किया गया है, तो शर्मा ने कहा कि हमारा नौजवान कितना उत्साहित है। हमारा किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा कितने उत्साहित होकर मैदान में उतरे हैं। ये चौबीस घंटे झूठ बोलने वाली ताकतें देश और प्रदेश के अंदर एक्सपोज हो गई हैं। उन्होंने सवाल किया, नौजवानों से झूठ किसने बोला? उस झूठ के आधार पर आप (कांग्रेस) गलती से 15 महीने के लिए सरकार में आए थे और उसका जबाव मिल गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी-शिवराज के नेतृत्व में हो रहा विकास
वीडी शर्मा ने आगे कहा कि यह भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में सिर्फ जॉब कार्ड नहीं, बल्कि नौजवानों को सर्टिफिकेट दे रहे हैं और इसीलिए आज देश और प्रदेश में भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर लगातार आगे बढ़ रही है। भाजपा की सरकार में गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed