फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Gwalior farmers sent defamation notice to Kangana Ranaut

Gwalior News: ग्वालियर के किसानों ने कंगना रनौत को भेजा मानहानि नोटिस, सात दिन का दिया समय, रखी ये डिमांड

Sat, 31 Aug 2024 06:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 31 Aug 2024 06:15 PM IST
सार

सांसद कंगना रनौत की किसान आंदोलन और किसानों पर की गई अभद्र टिप्पणियों को लेकर ग्वालियर के किसान नेताओं ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस में 7 दिन के भीतर माफी मांगने की मांग की गई है।

विज्ञापन
Gwalior News: Gwalior farmers sent defamation notice to Kangana Ranaut
ग्वालियर किसान नेता और कंगना रनौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन और किसानों को लेकर सांसद कंगना रनौत की अभद्र टिप्पणियों को लेकर नई समस्या खड़ी हो गई है। ग्वालियर के किसान नेताओं ने कंगना को मानहानि का नोटिस भेजा है। इसमें कहा गया है कि अगर सात दिन में उन्होंने माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


नोटिस भेजने वाले एडवोकेट विश्वजीत रतौनिया का कहना है कि किसान आंदोलन देश की धरोहर का विषय रहा है। 380 दिनों तक चलने वाले इस किसान आंदोलन में लगभग 750 किसानों ने अपनी शहादत दी है। इन किसानों के संघर्ष और शहादत की वजह से ही देश की सरकार को झुकना पड़ा और बिल वापस लेने पड़े। ये दुर्भाग्य का विषय है कि इस सरकार का हिस्सा हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित सांसद कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान किसानों को बलात्कार करने वाला, लाशों को फांसी पर लटकाने वाला विदेशी एजेंट बताया। उनके खिलाफ किसानों और किसान संगठनों ने अपना रोष जाहिर किया। ये साफ-साफ मानहानि है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एडवोकेट रतौनिया के अनुसार इसी क्रम में ग्वालियर के किसान नेताओं की तरफ से एवं किसान संघर्ष समिति की तरफ से कंगना रनौत को मानहानि का नोटिस भेजा गया है। इसमें साफ कहा गया है कि अगर 7 दिन के अंदर कंगना रनौत ने माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ 2 करोड़ रुपये की मानहानि सहित वैधानिक कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed