{"_id":"68d27044b2cd009ab707e94b","slug":"gwalior-news-girl-dances-on-obscene-song-in-the-form-of-kali-mata-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: रील के चक्कर में काली माता का अपमान, युवती ने अश्लील गाने पर किया डांस, बाद में मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: रील के चक्कर में काली माता का अपमान, युवती ने अश्लील गाने पर किया डांस, बाद में मांगी माफी
Tue, 23 Sep 2025 03:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 23 Sep 2025 03:33 PM IST
सार
पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। वीडियो अपलोड करने वाली युवती ने बाद में रील डिलीट कर दी और माफ़ी मांगी। उसने कहा कि उसका किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का इरादा नहीं था, बल्कि यह गलती से हुआ।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
ग्वालियर में सोशल मीडिया पर काली माता के वेश में डांस करती एक लड़की का वीडियो वायरल होने से विवाद पैदा हो गया है। हिंदूवादी संगठनों ने इसे माता का अपमान बताया और एसपी ऑफिस जाकर FIR दर्ज करने की मांग की। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मालती बमरोलिया की आईडी से अपलोड किया गया है। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में एक लड़की काली माता का वेशभूषा पहनकर डांस करती नजर आ रही है। हिंदूवादी संगठन के नेता प्रियांशु चौहान ने इसे अश्लील और श्रद्धा की भावना को ठेस पहुंचाने वाला बताया और FIR की मांग की।
विज्ञापन
प्रियांशु चौहान अपने कार्यकर्ताओं के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे और पुलिस को शिकायती आवेदन सौंपा।आवेदन में वीडियो में दिखने वाली युवती और इसे सोशल मीडिया पर साझा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। वीडियो इंस्टाग्राम पर मालती बमरोलिया की आईडी से अपलोड हुआ है। पुलिस ने बताया कि जांच में जिन तथ्यों का पता चलेगा, उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पूनम पांडे के मंदोदरी किरदार पर आपत्ति क्यों? जानें क्या बोले कंप्यूटर बाबा; इस रोल के लिए बताया सही
वीडियो के अपलोड होने के बाद सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर युवती ने ये रील अपने अकाउंट से डिलीट कर दी है, लेकिन इससे पहले ही कई लोगों ने इसे डाउनलोड कर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर का कहना है वह काली माता पर आधारित एक गाना शूट कर रही थी। शूटिंग के दौरान ही उसने वह ग़लत गाना लगाकर रील बना ली, लेकिन उसका इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था। इसके लिए वह माफ़ी भी मांग रही है। वह ख़ुद माता की भक्त है। उसके पास कई फ़ोन आ चुके हैं, लेकिन उसने ऐसा जानबूझकर नहीं किया। एक गलती हुई, जिसकी माफ़ी चाहती हूं।
