फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: For the first time, the Gandhi family will visit the tomb of Rani Lakshmibai

Gwalior: पहली बार रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर जाएगा गांधी परिवार, रानी को नमन कर सिंधिया को घेरेंगी प्रियंका

Thu, 20 Jul 2023 02:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 02:25 PM IST
सार

प्रियंका गांधी शुक्रवार को ग्वालियर से चुनावी शंखनाद करेंगी। वह ग्वालियर पहुंचकर झांसी की रानी के समाधि स्थल पर पहले वीरांगना रानी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी फिर एक विशाल आम सभा को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन
Gwalior News: For the first time, the Gandhi family will visit the tomb of Rani Lakshmibai
ग्वालियर में स्थित झांसी की रानी की समाधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इस समय राजनीति का केंद्र बिंदु ग्वालियर है। यही कारण है कि 21 जुलाई को प्रियंका गांधी चुनावी अभियान की शुरुआत करने आ रही हैं। सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में प्रियंका गांधी सबसे पहले वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। उसके बाद चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी। ये पहला मौका है जब गांधी परिवार का कोई सदस्य वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर बार पहुंच रहा है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी हलचल है।
विज्ञापन


सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर मध्यप्रदेश से लेकर दिल्ली तक के बड़े नेता डेरा डाले हुए हैं क्योंकि 21 जुलाई को पहली बार सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में हुंकार भरने के लिए प्रियंका गांधी आ रही हैं। इस दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से भव्य तैयारियां चल रही हैं। तमाम बड़े नेता हैं, जो दिन भर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठकें आयोजित कर रहे हैं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के कई बड़े नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई हैं कि प्रियंका गांधी के दौरे को एक ऐतिहासिक दौरा बनाया जाए। इसको लेकर जिले के बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वह अपने साथ लोगों को लेकर आयें, ताकि प्रियंका गांधी के द्वारा मध्यप्रदेश की भ्रष्ट सरकार और घोटालेबाज सरकार का चेहरा उजागर हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी 21 जुलाई को ग्वालियर आएंगी। इस दौरान शहर के मेला ग्राउंड में स्थित एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगी। बताया जा रहा है कि एक लाख से अधिक की संख्या में भीड़ इकट्ठी होने वाली है। प्रियंका गांधी सुबह 10:00 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेंगी और सुबह 11:00 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर उनका आगमन होगा, जहां पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता उनकी अगवानी करेंगे।उसके बाद प्रियंका गांधी 11:30 पर वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई समाधि स्थल पर पहुंचेंगी। जहां पर वह समाधि पर माथा टेकेगी और उसके बाद पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। प्रियंका गांधी समाधि स्थल से सीधे मेला ग्राउंड स्थित सभा स्थल पर पहुंचेगी, जहां पर एक विशाल आम जनसभा को संबोधित करेंगी।


प्रियंका गांधी के दौरे में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पहुंचना सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि ऐसा पहली बार देखने में आ रहा है कि गांधी परिवार का कोई सदस्य लक्ष्मी बाई की समाधि स्थल पर पहुंच रहा है। इसको लेकर कांग्रेस का कहना है कि प्रियंका गांधी समाधि स्थल पर पहुंचकर लक्ष्मीबाई का आशीर्वाद लेने और पुष्पांजलि अर्पित कर ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनका इतिहास याद दिलाएंगी। उनका कहना है कि कुछ परिवार ऐसे हैं जिनका वीरांगना से ताल्लुक नहीं है बल्कि अंग्रेजों से रहा है। इस इतिहास को मध्यप्रदेश की जनता को बताने के लिए प्रियंका गांधी आ रही हैं।

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी केके मिश्रा का कहना है कि प्रियंका गांधी सबसे पहले वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की समाधि स्थल पर पहुंचेंगे और उनका आशीर्वाद लेने के बाद चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी। रानी लक्ष्मीबाई एक ऐसी वीरंगना हैं, जिनको नमन करने के लिए हर कोई पहुंचता है लेकिन कुछ परिवार ऐसे हैं जिनका वीरांगना से ताल्लुक नहीं रहा बल्कि अंग्रेजों से रहा है। वहीं प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर बीजेपी के सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का कहना है कि चुनाव आते ही राहुल और प्रियंका मंदिर मस्जिद घूम रहे हैं, लेकिन फिर भी यह सही है कि देर आए दुरुस्त आए। चुनाव के बहाने कम से कम वह वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लेने के लिए जा रहे है। हम उनका स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed