फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Eight passengers injured in collision between bus and tractor in Gwalior

Gwalior: मुरैना से ग्वालियर तेज गति से आ रही बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, 12 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर

Thu, 22 Feb 2024 10:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 22 Feb 2024 10:00 AM IST
सार

मलगढा चौराहे के पास हजीरा थाना इलाके में एक तेज रफ्तार बस ने सड़क पर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में 12 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Gwalior News: Eight passengers injured in collision between bus and tractor in Gwalior
हादसे के बाद बस को सीधा करते स्थानीय लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ग्वालियर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में सवारी से भरी एक तेज रफ्तार बस ने सड़क पर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और ट्रॉली पलट गई। इस घटना में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। उनमें से आठ की हालत गम्भीर है। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को अंदर से निकला।

विज्ञापन


बस में सवार यात्री निर्मल कुमार जैन ने बताया कि वे बस से मुरैना से आ रहे थे। ग्वालियर स्टेशन से उन्हें आगे की ट्रेन पकड़नी थी। बस चालक तेज़ बस चला रहा था। इसने ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। हादसे में सात आठ लोग ज्यादा घायल है। यात्रियों ने बताया कि वे लोग ड्राइवर से मना भी क़र रहे थे कि बस इतनी तेज न चलाए, लेकिन वह नहीं माना। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मलगढा चौराहे के पास हजीरा थाना इलाके में हुई जिसमें बस ने ट्रेक्टर में टक्कर मार दी जिससे बस पलट गई। ट्रेक्टर भी पलट गया। इसमें बस और ट्रेक्टर में सवार सात आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल हजीरा और जेएएच भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed