फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Cyber police reached the wedding as a guest, arrested the thug from Mewata

Gwalior News: बराती बनकर शादी में पहुंची साइबर पुलिस, मेवात से ठग को किया गिरफ्तार

Sun, 30 Oct 2022 03:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 30 Oct 2022 03:41 PM IST
सार

ग्वालियर में साइबर ठगी के एक आरोपी को पुलिस ने अनोखे तरीके से गिरफ्तार किया है। उस पर रिटायर्ड टीचर के अकाउंट से छह लाख रुपये निकालने का आरोप है। 
 

विज्ञापन
Gwalior News: Cyber police reached the wedding as a guest, arrested the thug from Mewata
Cyber Security Tips - फोटो : Istock

विस्तार

ग्वालियर की साइबर पुलिस ने एक अपराधी को अनोखे तरीके से गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस ने बराती बनकर हरियाणा के मेवात से इस साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। ठग ने रिटायर्ड टीचर के अकाउंट से इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 6 लाख से अधिक रुपए निकाले थे। इसके बाद रिटायर्ड टीचर ने साइबर पुलिस में शिकायत की थी। उसके बाद साइबर पुलिस लगातार इसकी जांच कर रही थी।
विज्ञापन


दरअसल, मुरैना जिले की रहने वाले तहसीलदार सिंह तोमर माध्यमिक विद्यालय में टीचर थे। नवंबर 2021 को वह पासबुक की एंट्री करवाने बैंक गए थे। जब उन्होंने अपने बैंक अकाउंट का स्टेटस चेक किया तो उनके होश उड़ गए। उनके अकाउंट में सिर्फ 200 रुपये थे। उसके बाद जब उन्होंने अपने अकाउंट को चेक किया तो अकाउंट से 6.23 लाख रुपये इंटरनेट बैंकिंग के जरिए निकाले गए थे। उसके बाद पता लगा कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।  
विज्ञापन


आरोपी ने कैसे किया यह फ्रॉड 
मुरैना जिले के रिटायर्ड बुजुर्ग टीचर ने अपने पेंशन अकाउंट से जो मोबाइल नंबर लिंक करवाया था, उसका उपयोग करना बंद कर दिया था। दो साल बाद इस नंबर को कंपनी ने किसी दूसरे को अलॉट कर दिया। उसके बाद रिटायर्ड बुजुर्ग टीचर की जो सैलरी आती थी, उसका मैसेज बैंक की ओर से उसी नंबर पर किसी दूसरे व्यक्ति के पास जाता रहा। जिस नए कस्टमर के नाम पर रिटायर्ड टीचर के नंबर की सिम जारी हुई थी, उसने नेट बैंकिंग करवा लिया। बैंक इसके लिए ओटीपी भेजता है। पासवर्ड इसी नंबर पर आया और कस्टमर ने इसे कंफर्म कर दिया। इसके बाद आरोपी ने रिटायर्ड टीचर का अकाउंट खाली कर दिया। इसकी शिकायत रिटायर्ड टीचर तहसीलदार सिंह तोमर ने साइबर क्राइम सेल को की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बराती बनकर तलाशती रही ठग को
राज्य साइबर सेल के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि जांच में पता चला कि जिस सिम से नेट बैंकिंग एक्टिव की गई, उसे गुना से खरीदा गया। टीम ने गुना जाकर पूछताछ की। तीन लोगों को पकड़ा। पता चला कि उन्होंने  मेवात, हरियाणा निवासी दिलशाद खान के नाम सिम जारी की है। राज्य साइबर सेल की टीम ने आरोपियों से पूछताछ में पाया कि मुख्य आरोपी दिलशाद ही है और वह हरियाणा के मेवात का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम दो दिन तक बराती बनकर घूमती रही और उस शादी में भाग लेने दिलशाद भी आया हुआ था। गांव से बाहर निकलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और ग्वालियर ले आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed