फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Crime Branch caught five thugs they used to rent bank accounts and deposit fraud money

Gwalior News: क्राइम ब्रांच ने पांच ठगों को पकड़ा, बैंक खातों को किराए पर लेकर फ्रॉड के पैसों को डलवाते थे

Sun, 08 Dec 2024 03:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 08 Dec 2024 03:00 PM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है। इससे पहले भी चार नवंबर को पुलिस ने एक होटल से तीन सदस्यीय गैंग को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Gwalior News: Crime Branch caught five thugs they used to rent bank accounts and deposit fraud money
ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों के बैंक खाते किराए पर लेकर ठगों को बेचने का काम करते थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित वीसी बंगला के पास पांच लोग खड़े हैं, जो अपने मोबाइल के जरिए अवैध रूप से बैंक खातों को किराए पर देकर उनमें साइबर फ्रॉड के पैसे डलवाते हैं।

विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों से बैंक खाते किराए पर लेकर इंदौर के एक व्यक्ति को देते हैं। यह व्यक्ति मूल रूप से लक्ष्मीपुरम बहोड़ापुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की तो उनमें कई बैंक खातों की जानकारी मिली। साथ ही, पुलिस ने दो आईफोन, तीन मोबाइल फोन और कैनरा बैंक का एक एटीएम कार्ड बरामद किया।
विज्ञापन


यह आरोपी गिरफ्तार

  • अभिषेक यादव उर्फ अभी (20), निवासी बहोड़ापुर
  • प्रियांशु राजावत उर्फ पौवा बेटू (19), निवासी लक्ष्मीपुरम कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर
  • अविनाश सोनी (22), निवासी पोरसा
  • कृष्णा शर्मा (19), निवासी जिला मुरैना
  • हर्ष यादव (19), निवासी लक्ष्मीपुरम कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है। इससे पहले भी, 4 नवंबर को पुलिस ने एक होटल से तीन सदस्यीय गैंग को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed