{"_id":"66b728ebe896c92fa50babc0","slug":"gwalior-news-container-hits-additional-sp-s-car-on-highway-constable-dies-wife-and-child-injured-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: हाइवे पर खड़ी एडिशनल एसपी की गाड़ी को कंटेनर ने टक्कर मारी, आरक्षक की मौत, पत्नी और बच्चे गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: हाइवे पर खड़ी एडिशनल एसपी की गाड़ी को कंटेनर ने टक्कर मारी, आरक्षक की मौत, पत्नी और बच्चे गंभीर
Sat, 10 Aug 2024 02:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 10 Aug 2024 02:16 PM IST
सार
एडिशनल एसपी वर्धमान अपने परिवार के साथ ग्वालियर लौट रहे थे, इस दौरान नेशनल हाइवे पर उनकी कार पंचर हो गई थी। पंचर जुड़वाने के लिए चालक ने कार खड़ी की, इस दौरान कंटेनर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में आरक्षक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एडिशनल एसपी गजेंद्र वर्धमान की खड़ी कार में एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक पुलिस आरक्षक अजय वास्कले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एडिशनल एसपी की पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि एडिशनल एसपी वर्धमान को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एडिशनल एसपी वर्धमान अपने परिवार के साथ कुछ दिन पहले घर गए थे। शनिवर को वापस लौटने के दौरान ग्वालियर से करीब 30 किलोमीटर पहले घाटीगांव के पास नेशनल हाइवे पर उनकी कार पंचर हो गई थी। चालक ने पंचर जुड़वाने के लिए कार खड़ी कर दी। इस दौरान कंटेनर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी। घटना में आरक्षक अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एडिशनल एसपी की पत्नी और बच्चे घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार यह घटना घाटीगांव बनखेड़ी मंदिर के पास की है। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
