{"_id":"6662fd7baf3dbe225d080660","slug":"gwalior-news-body-of-a-newborn-found-in-a-drain-police-investigating-matter-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: नाले में मिला नवजात का शव, मामले की जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: नाले में मिला नवजात का शव, मामले की जांच कर रही पुलिस
Fri, 07 Jun 2024 06:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Jun 2024 06:01 PM IST
सार
ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे में स्थित एक नाले में एक नवजात का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर के डबरा कस्बे में नाले में एक नवजात का शव मिलने से यहां हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही डबरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह नवजात शिशु यहां नाले में कैसे पहुंचा, जिसके लिए आसपास के इलाकों में भी पुलिस पूछताछ कर रही है। दरअसल, डबरा थाना क्षेत्र के रामगढ़ इलाके में सुबह स्थानीय लोगों द्वारा एक नाले में नवजात शिशु के शव को देखा तो तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास के नर्सिंग और अस्पतालों में भी नवजात शिशुओं के बारे में जानकारी ले रही है।
विज्ञापन
