{"_id":"679cb661179da93ebe0e9ba9","slug":"gwalior-news-7th-class-student-brutally-raped-threatened-with-murder-scared-girl-spent-night-under-a-tree-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: सातवीं की छात्रा से दरिंदगी, कत्ल की धमकी देकर किया दुष्कर्म, डरी बच्ची ने पेड़ के नीचे काटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: सातवीं की छात्रा से दरिंदगी, कत्ल की धमकी देकर किया दुष्कर्म, डरी बच्ची ने पेड़ के नीचे काटी रात
Fri, 31 Jan 2025 05:09 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 31 Jan 2025 05:09 PM IST
सार
ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना इलाके में रहने वाली 14 साल की छात्रा को उसके घर से कुछ दूर रहने वाला सोहेल उर्फ तस्लीम खान बाइक पर बैठाकर रायरू गांव में सुनसान मंदिर के पास ले गया और छात्रा के साथ गलत काम किया। छात्रा की हालत खराब थी। ऐसे में वह रातभर पेड़ के नीचे बैठी रही।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाबालिग किशोरी से पड़ोस में रहने वाले युवक ने सुनसान इलाके में ले जाकर डरा-धमका कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर चला गया। सहमी हुई छात्रा रातभर वहीं बैठकर रोती रही। सुबह होने पर घर पहुंची तो परिजन तुरंत छात्रा को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना इलाके में रहने वाली 14 साल की छात्रा को उसके घर से कुछ दूर रहने वाला सोहेल उर्फ तस्लीम खान बाइक पर बैठाकर रायरू गांव में सुनसान मंदिर के पास ले गया और छात्रा के साथ गलत काम किया। दुष्कर्म करने के बाद सोहेल वहां से भाग गया। छात्रा की हालत खराब थी। ऐसे में वह रातभर पेड़ के नीचे बैठी रही। सुबह होने पर घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन भी तुरंत उसे लेकर पुरानी छावनी थाना पहुंचे और शिकायत की। पुलिस तत्काल एक्शन में आई और आरोपी सोहेल खान को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी क्षमा राजौरिया ने बताया कि आरोपी को तीन घंटे में ही हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सोहेल छात्रा को बाइक पर बैठाकर रायरू गांव में सुनसान मंदिर के पास ले गया।नीम के पेड़ के नीचे गलत हरकत करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो कत्ल करने की धमकी दी। दुष्कर्म करने के बाद सोहेल वहां से भाग गया।