फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Lawrence Vishnoi gang henchman arrested from Rajasthan, 10 lakh ransom and firing case

Gwalior: लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा जयपुर से गिरफ्तार, प्रोडक्शन वारंट पर ग्वालियर लाई पुलिस, जानिए मामला

Wed, 14 Jun 2023 09:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 14 Jun 2023 09:50 AM IST
सार

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के एक गुर्गे को प्रोडक्शन वारंट पर ग्वालियर लाया गया है। पुलिस को प्रदीप उर्फ बाबा से
अक्टूबर 2022 के एक केस में पूछताछ करनी है।

विज्ञापन
Gwalior: Lawrence Vishnoi gang henchman arrested from Rajasthan, 10 lakh ransom and firing case
लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा प्रदीप गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के एक गुर्गे को प्रोडक्शन वारंट पर मध्यप्रदेश की ग्वालियर पुलिस लाई है। विश्नोई गैंग के इस सदस्य का नाम बाबा उर्फ़ प्रदीप शुक्ला है। बाबा मूलतः आगरा की वाह तहसील का रहने वाला है और अक्टूबर 2022 में ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित कांच मिल इलाके के एक छात्र से दस लाख रुपये की फिरौती मांगने और उसके घर पर फायरिंग करने के मामले में वांटेड है। पुलिस बाबा को राजस्थान के जयपुर से मंगलवार रात को तीन दिन की रिमांड पर ग्वालियर लाई है।
विज्ञापन


रिमांड के दौरान ग्वालियर पुलिस को छात्र को धमकाने और उसके घर पर फायरिंग कराने के बारे में बाबा से पूछताछ करनी है। हालांकि ग्वालियर पुलिस ने इसका होमवर्क पहले से कर रखा है। बता दें, बाबा को जयपुर पुलिस ने धमकाने और फायरिंग करने के एक मामले में दबिश के दौरान शार्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में बाबा के एक पैर में दो गोलियां लगीं थीं, जिसके बाद वह लगड़ाकर या सहारा लेकर चलता है यही वजह है कि ग्वालियर पहुंचने के लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे को लगड़ाते हुए और पुलिसकर्मियों का सहारा लेकर चलते हुए देखा गया है, वहीं पुलिस ने इसके द्वारा टैरर टैक्स वसूली के ऑडियो और व्हाट्सएप चैट भी हासिल कर ली है, जिससे अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed