{"_id":"644535d42d8f137172057f82","slug":"gwalior-joy-of-marriage-turned-into-mourning-bjp-leader-s-son-shot-in-the-stomach-died-on-the-spot-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: हर्ष फायरिंग मातम में बदली शादी की खुशी, भाजपा नेता के बेटे के पेट में लगी गोली, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: हर्ष फायरिंग मातम में बदली शादी की खुशी, भाजपा नेता के बेटे के पेट में लगी गोली, मौके पर मौत
Sun, 23 Apr 2023 07:12 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 23 Apr 2023 07:12 PM IST
सार
ग्वालियर में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के चचेरे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ग्वालियर में हर्ष फायर में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हर्ष फायर की परंपरा ने फिर एक जान ले ली। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हे के चचेरे भाई और भाजपा नेता के 15 वर्षीय बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर शादी समारोह में पुलिस पहुंची। हालांकि हर्ष फायर करने वाला अभी फरार है।
बता दें कि घटना लक्ष्मीगंज रोड पर हरेशिव मैरिज गार्डन की है। बताया जा रहा है कि चाचा के लड़के की शादी में आंतरी से आए 15 वर्षीय शिवा उर्फ प्रियांशु की पेट में गोली लगने से मौत हो गई है। शनिवार-रविवार दरमियानी रात 12.30 से 1 बजे के बीच दरवाजे पर बरात आने के बाद टीका का कार्यक्रम चल रहा था, तभी एक रिश्तेदार राजेश यादव ने लाइसेंसी बंदूक हवा में लहराई और खुशी जताते हुए हर्ष फायर कर दिया। रिश्तेदार की बंदूक से निकली गोली पास ही खड़े शिवा के पेट में जा लगी। छात्र वहीं जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे हॉस्पिटल ले गए तो डॉक्टर ने पेट में गोली लगने से मौत की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि ग्वालियर देहात के आंतरी स्थित चौधरी मोहल्ला में रहने वाले शिवा उर्फ प्रियांशु पिता भारत सिंह यादव शनिवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर जनकगंज, लक्ष्मीगंज हरेशिव मैरिज गार्डन में आया था। शिवा के चाचा पप्पू यादव के बेटे अमित यादव की शादी गार्डन से हो रही थी। चचेरे भाई की शादी की खुशी में 15 साल का शिवा बारात में नाचते हुए मैरिज गार्डन पहुंचा था। रात 12.30 से 1 बजे के बीच दरवाजे पर टीका की रस्म चल रही थी। शिवा के पास ही उसका दूर का चाचा राजेश सिंह यादव पिता जसवंत यादव निवासी आंतरी खड़ा हुआ था। राजेश ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायर किए। जिसमें एक गोली शिवा के पेट में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इकलौता था शिवा
रविवार को शिवा के शव का पोस्टमार्टम किया गया है। मृतक शिवा उर्फ प्रियांशु 9वीं का छात्र है। उसके पिता भारत यादव आंतरी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष हैं। साथ ही वर्तमान में पार्षद हैं। वे भाजपा के पुराने नेताओं में गिने जाते हैं। शिवा उनका इकलौता बेटा था। बड़ी मन्नत के बाद शिवा का जन्म हुआ था। इस कारण वे उसे लाड़ प्यार से रखते थे। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।