{"_id":"641ebc7ea9a2b4dfac08ea2d","slug":"gwalior-journalist-rakesh-pathak-sent-a-legal-notice-to-the-lieutenant-governor-of-jammu-and-kashmir-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: पत्रकार ने J&K के उप राज्यपाल को भेजा कानूनी नोटिस, महात्मा गांधी की लॉ की डिग्री पर उठाए थे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: पत्रकार ने J&K के उप राज्यपाल को भेजा कानूनी नोटिस, महात्मा गांधी की लॉ की डिग्री पर उठाए थे सवाल
Sat, 25 Mar 2023 02:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 25 Mar 2023 02:48 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश पाठक ने महात्मा गांधी के बारे में मिथ्यावचन करने पर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें सिन्हा द्वारा ग्वालियर के एक निजी विश्वविद्यालय में अपने भाषण में ये कहने पर आपत्ति प्रकट की है कि गांधी जी के पास कोई डिग्री नहीं थी।
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर जिले के पत्रकार राकेश पाठक ने महात्मा गांधी के बारे में मिथ्यावाचन करने पर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को कानूनी नोटिस भेजा है। दरअसल, सिन्हा ने ग्वालियर के एक निजी विश्वविद्यालय में भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि गांधी जी के पास कोई डिग्री नहीं थी। पाठक ने नोटिस में कहा, सिन्हा सात दिन में अपने बयान पर लिखित में सार्वजनिक माफ़ी मांगें अन्यथा अदालती कार्रवाई के लिए कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि गत 23 मार्च को ग्वालियर के एक निजी विश्वविद्यालय में डॉ राम मनोहर लोहिया स्मृति व्याख्यान में मनोज सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा था कि 'शायद कम लोगों को मालूम है...देश में अनेक पढ़े-लिखे लोगों को यह भ्रांति है कि गांधी जी के पास लॉ डिग्री थी, गांधी जी के पास कोई डिग्री नहीं थी।' नोटिस में कहा गया है कि मनोज सिन्हा का बयान पूरी तरह मिथ्या है और गांधी जी की शैक्षणिक योग्यता को धूमिल करने और मृत्यु उपरांत उन्हें अपमानित करने की गरज से दिया गया है। सोशल मीडिया पर उनके बयान के वायरल होने के कारण देश-दुनिया में गांधी जी की छवि धूमिल हुई है। पाठक ने कहा है कि न केवल वे बल्कि जो लाखों-करोड़ों लोग महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित हैं, वे सब इस बयान से आहत हुए हैं।
विज्ञापन
डॉ पाठक की ओर से उनके वकील भूपेंद्र सिंह चौहान, पंकज सक्सेना ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को राजभवन, जम्मू कश्मीर के पते पर रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजा है। राजभवन के आधिकारिक ई-मेल पर भी नोटिस प्रेषित कर दिया गया है। नोटिस की प्रतिलिपि उप राज्यपाल की नियोक्ता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी संलग्न की गई है।
विज्ञापन
