फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Husband and wife were divorced in a domestic dispute eight years ago, now they will be together again

Gwalior: आठ साल पहले घरेलू विवाद में पति-पत्नी में हुआ था तलाक, अब बच्चों की खातिर फिर रहेंगे साथ, करेंगे शादी

Sun, 04 Jun 2023 10:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 04 Jun 2023 10:52 AM IST
सार

ग्वालियर की एक महिला और धौलपुर के एक शख्स ने शादी के करीब 10 साल बाद घरेलू विवाद में तलाक ले लिया था, तलाक के आठ साल बाद अब दोनों बच्चों की खातिर फिर एक होने वाले हैं।

विज्ञापन
Gwalior: Husband and wife were divorced in a domestic dispute eight years ago, now they will be together again
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तलाक के आठ साल बाद पति-पत्नी ने एक बार फिर बच्चों की खातिर साथ रहने का फैसला किया है। जल्द ही अब दोनों अपने बच्चों के साथ शादी करेंगे। मामला ग्वालियर की एक महिला और धौलपुर के रहने वाले एक शख्स से जुड़ा है। पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते आठ साल पहले दोनों में तलाक हो गया था। शादी से दोनों के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की थी। बच्चों की उम्र अब 14 और 16 वर्ष है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मीडिएटर हरीश दीवान के मुताबिक 2005 में धौलपुर के युवक की शादी ग्वालियर की रहने वाली एक युवती से हुई थी। इसके बाद 2007 और 2009 में दो संतानों के रूप में उन्हें बेटा-बेटी मिले। लेकिन युवक के शराब के नशे में डूबे रहने के कारण परिवार में कलह होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि आठ साल पहले 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया था। दोनों बच्चों की सुपुर्दगी कोर्ट के जरिए पिता को मिली थी, जबकि बच्चों की सुपुर्दगी मां चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने मीडिएटर हरीश दीवान के जरिए अपनी समस्या काउंसलिंग के जरिए सुलझाने की अपील की। इस पर मीडिएटर ने महिला के पति से बात की। दोनों में अनबन के बाद तय किया गया कि महिला को उसके बच्चों से मिलवाया जाएगा। बशर्ते वह उन्हें पिता के खिलाफ अनावश्यक कानाफूसी नहीं करेगी। शहर के फूल बाग स्थित एक पार्क में पिता बच्चों को लेकर आया और उनकी मां से मेडिएटर की मौजूदगी में मुलाकात कराई। इस पर मीडिएटर को लगा कि दोनों लोग फिर से बच्चों की खातिर साथ रह सकते हैं। इसके लिए उन्होंने पति पत्नी को समझाइश दी और दोनों को फिर से साथ रहने के लिए मना लिया। उन्होंने इसके लिए बच्चों के भविष्य का भी हवाला दिया था। पिछले दिनों ग्वालियर की महिला अपने पति के पास धौलपुर चली गई। अब दोनों फिर से एक बार बच्चों की मौजूदगी में शादी करेंगे। खास बात यह है कि एक शादी में वर वधु के बच्चे भी बराती के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed