फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Husband accused of shooting young man for talking to woman; love affair or one sided love

Gwalior: महिला से बात करने पर पति पर युवक को गोली मारने का आरोप; पुलिस को शक, प्रेम प्रसंग या एकतरफा प्यार?

Fri, 24 Nov 2023 05:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 Nov 2023 05:22 PM IST
सार

Love and Crime: झांसी रोड थाना के थाना इंचार्ज रसीद खान का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बजरंग नगर इलाके में युवक को गोली मार कर घायल किया गया है। पुलिस घटनास्थल पर भी पहुंची थी, जहां एक युवक घायल अवस्था में कमरे में बंद मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Gwalior: Husband accused of shooting young man for talking to woman; love affair or one sided love
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक युवक पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का आरोप है कि एक महिला से बात करने पर उसके पति ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। फिर कमरे में बंद करके फरार हो गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। हालांकि पुलिस को अभी युवक की कहानी पर संदेह है और वह मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


महिला के पति पर गोली मारने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, घटना ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्र बदनी स्थित बजरंग नगर की है। जहां नीरज परिहार नाम का व्यक्ति गोली लगने से घायल हुआ है और उसे ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल युवक का आरोप है कि उसकी एक महिला से बातचीत होती थी जो कि उसके पति संदीप साहू को पसंद नहीं थी। आज भी जब वह महिला से बात कर रहा था तो संदीप साहू ने उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन

 
पुलिस को पीड़ित युवक की बात पर शक
वहीं, इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रहे झांसी रोड थाना के थाना इंचार्ज रसीद खान का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बजरंग नगर इलाके में युवक को गोली मार कर घायल किया गया है। पुलिस घटनास्थल पर भी पहुंची थी, जहां एक युवक घायल अवस्था में कमरे में बंद मिला। पुलिस ने जो साक्ष्य मौके से जुटाए हैं उससे प्रतीत हो रहा है कि कमरे के अंदर गोली चली। लेकिन गोली किसने चलाई इसको लेकर अभी संदेह है, क्योंकि गोली के दीवार में लगने के निशान भी पुलिस को मिले हैं। साथ ही आशंका यह भी है कि युवक जब महिला से मिलने उसके घर गया तो कमरे में उसे बंद करने पर उसने खुद पर गोली चलाने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। लेकिन गोलीकांड की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed