फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Hotel operator was killed for not providing free liquor and food, even threatening family members

Gwalior: मुफ्त में शराब और खाना नहीं खिलाने पर होटल संचालक को उतारा मौत के घाट, परिजनों को भी धमका रहे

Wed, 07 Feb 2024 08:27 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 08:27 PM IST
सार

ग्वालियर में होटल संचालक से मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी अब भी आजाद घूम रहे हैं। साथ ही होटल संचालक के परिवार को भी धमकी दे रहे हैं। परिजनों ने एसपी से गुहार लगाई है। एसपी ने दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन
Gwalior: Hotel operator was killed for not providing free liquor and food, even threatening family members
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।  मुफ्त में शराब और खाना नहीं खिलाने के चलते होटल संचालक पर कातिलाना हमला करने वाले हत्यारे अभी भी पीड़ित परिवार को धमकाते हुए घूम रहे हैं। वहीं घर के अन्य सदस्य होटल पर बदमाशों के खौफ से नहीं जा पा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर समाज के लोगों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 जनवरी को ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर दो के पास होटल संचालित करने वाले राधेश्याम खटीक और उसके भतीजे पर अजीत तोमर और प्रवीण तोमर ने कातिलाना हमला किया था। बहोडापुर के थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने हमलावरों के सजातीय होने के चलते बेहद मामूली धाराओं में अपराध दर्ज किया। वहीं गंभीर रूप से घायल राधेश्याम खटीक ने चार दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद 29 जनवरी को अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में घर के लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद अजीत तोमर प्रवीण तोमर और तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


करेंगे भूख हड़ताल
अब उसकी विधवा और चार बच्चों को पालने वाला कोई नहीं है। पीड़ित परिवार के सदस्य एवं समाज के अन्य लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने बहोडापुर के थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ विभागीय जांच करके उन्हें थाने से हटाने और आरोपी प्रवीण तोमर एवं अजीत तोमर को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने की स्थिति में परिवार के लोगों ने भूख हड़ताल पर बैठने और प्रदेश भर में खटीक समाज के द्वारा आंदोलन छोड़ने की चेतावनी दी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि दो दिन के भीतर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed