फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Hit And Run Case speeding car dragged father and son riding scooter one dead other critical condition

Gwalior Hit And Run Case: तेज रफ्तार कार स्कूटी सवार पिता-पुत्र को घसीटते हुए ले गई, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 04 Sep 2024 07:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 04 Sep 2024 07:57 PM IST
सार

ग्वालियर शहर में विश्वविद्यालय थाना इलाके के कलेक्ट्रेट रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पिता-पुत्र हैंडपंप से पानी भरकर स्कूटी पर सवार होकर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Gwalior Hit And Run Case speeding car dragged father and son riding scooter one dead other critical condition
मृतक व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी पर सवार होकर आ रहे पिता-पुत्र को जोरदार पीछे से टक्कर मारते हुए उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बाद में राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। वहीं, पुत्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर शहर के विश्वविद्यालय थाना इलाके के कलेक्ट्रेट रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पिता-पुत्र हैंडपंप से पानी भरकर स्कूटी पर सवार होकर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पुत्र आदित्य शर्मा दूर जाकर गिरा। वहीं, पिता विक्की शर्मा को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया, जिसमें पिता-पुत्र दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान पिता विक्की शर्मा की मौत हो गई। वहीं, पुत्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार चालक तेज गति से टक्कर मारते हुए स्कूटी को घसीटते दिखाई दे रहा है, जिसमें कार के नीचे जोरदार चिंगारी उठती हुई नजर आ रही है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कार किसकी थी और कौन चला रहा था। मर्ग कायम कर लिया गया है, आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन बड़ी बात यह है कि शहर की सबसे वीआईपी रोड जहां पर जिला न्यायालय के न्यामूर्तियों के बंगलों के साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस होने के बाबजूद भी इस तरह की घटना कहीं न कहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करते नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed