फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Four people tribal community died and more than 10 people were injured when tractor-trolley overturned

Gwalior Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से चार लोगों की मौत, 10 से अधिक लोग घायल

Sun, 15 Dec 2024 08:02 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 15 Dec 2024 08:02 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से आदिवासी समुदाय के चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 30 से अधिक लोग से शतावरी के जंगल में वन औषधि की जड़ खोदने गए थे। 

विज्ञापन
Gwalior Four people tribal community died and more than 10 people were injured when tractor-trolley overturned
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में शनिवार रात करीब ग्यारह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना घाटीगांव में आंतरी-तिलावली तिराहा की है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सहरिया आदिवासी समाज के लोग थे।मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है। हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों की मदद से जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रुचिका चौहान ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों का हाल जाना। साथ ही उनके बेहतर इलाज के इंतजाम करने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए।

विज्ञापन


ग्वालियर के घाटीगांव के कैंथ गांव से शनिवार शाम चार बजे सहारिया आदिवासी समाज के 31 लोग पई खो गांव के जंगल में शतावरी वन औषधि की जड़ खोदने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए थे। काम खत्म होने के बाद औषधि की जड़ ट्रॉली में भरकर सभी लौट रहे थे। रास्ते में आंतरी तिलावली तिराहे से आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने एक भैंस आ गई। इसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर का स्टियरिंग से कंट्रोल छूट गया, इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन


इस हादसे में एक नाबालिग, दो महिलाओं समेत चार लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए। घाटीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी, एएसपी और डीएसपी स्पॉट पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही चारों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के नाम इस प्रकार हैं

  • फूलवती पत्नी पप्पू आदिवासी उम्र 45 साल निवासी कैंट थाना, घाटीगांव

  • रामदास आदिवासी उम्र 46 साल निवासी कैंट थाना, घाटीगांव

  • अरुण पिता रामदास आदिवासी उम्र 14 साल निवासी, कैंट थाना, घाटीगांव

  • कस्तूरी बाई पति जंगलिया आदिवासी उम्र 65 साल निवासी कैंट थाना, घाटीगांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed