फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Former CM Digvijay Singh was seen sleeping in meeting for Priyanka Gandhi program video viral

Gwalior News: प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के लिए बैठक में सोते नजर आए पूर्व CM दिग्विजय सिंह, वीडियो वायरल

Wed, 19 Jul 2023 07:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Jul 2023 07:01 PM IST
सार

Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में आगामी 21 जुलाई को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का दौरा है। इससे पहले कांग्रेसी नेता जगह-जगह बैठक कर रहे हैं। ऐसे में बुधवार को हुई एक बैठक में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सोते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Gwalior Former CM Digvijay Singh was seen sleeping in meeting for Priyanka Gandhi program video viral
बैठक में सोते हुए पूर्व सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी ग्वालियर में चुनावी सभा करने के लिए आ रही हैं। इसी को लेकर देश की तमाम बड़े नेता ग्वालियर- चंबल अंचल में डेरा डाले हुए हैं। इसके साथ ही इसकी जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सौंपी गई है। यही कारण है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह लगातार ग्वालियर-चंबल अंचल के जिलों में बैठक आयोजित कर रहे हैं। खुद दिग्विजय सिंह कांग्रेस की बैठक में नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें, ग्वालियर में 21 जुलाई को होने वाली जन आक्रोश रैली की तैयारियों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और स्थानीय विधायक जुट गए हैं। इसी के लिए डबरा के कांग्रेस कार्यालय पर एक सभा आयोजित की जा रही थी, जिसमें राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंच पर ही सोते नजर आ रहे थे। जबकि सभी कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह को सुनने के लिए आए हुए थे और उन्हीं के लिए यह सभा आयोजित की गई थी। लेकिन वह मंच पर ही सोते नजर आए, जिस कार्यक्रम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सोते नजर आ रहे हैं। वह कार्यक्रम डबरा विधानसभा का है, जिसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह प्रियंका गांधी की तैयारियों को लेकर बैठक करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें, 21 जुलाई को प्रियंका गांधी सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में आ रही हैं। इस दौरान उनकी तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी जोर-शोर से जुटी हुई है। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, राष्ट्रीय सचिव भाटिया सहित अंचल के पूर्व मंत्री हर जिले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित कर रहे हैं। इसके साथ ही हर जिले के नेता और पार्टी के पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इकट्ठे करके लाएं। ताकि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed