{"_id":"66ec2dbf1e7041a03c0a451c","slug":"gwalior-five-wives-in-seven-rounds-he-used-to-give-time-to-others-after-taking-care-of-first-one-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब है भाई: कभी सुना सात फेरे में पांच पत्नियां रखने वाला पति, पहली से बहाना कर बाकी से इश्क लड़ाता था, अब...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब है भाई: कभी सुना सात फेरे में पांच पत्नियां रखने वाला पति, पहली से बहाना कर बाकी से इश्क लड़ाता था, अब...
Thu, 19 Sep 2024 07:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:57 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महिला न्याय की गुहार लगा रही है। पीड़ित महिला का आरोप है, उसका पति सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन इंजीनियर है। पति ने उसे धोखा देकर पांच अलग-अलग लड़कियों से शादी कर चुका है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर एक महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है, पति सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन इंजीनियर है। पति ने उसे धोखा देकर पांच अलग-अलग लड़कियों से शादी कर चुका है, जिसकी उसने महिला थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। लेकिन आज तक पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। अब वह विदेश भागने की फिराक में है। उसके पासपोर्ट और दस्तावेजों को जब्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगा रही पीड़िता ममता जमरा है, जिसकी शादी 13 मई 2018 में मुरार तिकोनिया के रहने वाले रुस्तम सिंह शेखर से हुई थी। साल 2022 में उसने महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था, जो अभी तक न्यायालय में विचारधीन है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला का आरोप...
पीड़ित महिला ने पति पर आरोप लगाते हुए बताया, शादी के बाद से उसका पति कंपनी के काम का हवाला देते हुए कई दिनों तक घर से गायब रहता था, जिसकी उसने छानबीन की तो उसके होश उड़ गए। उसके पति के अलग-अलग लड़कियों से एक्सटर्नल अफेयर्स होने का पता चला। साथ ही उसके परिवार ने लड़कियों के परिवार वालों को हाई एजुकेटेड होने का हवाला देकर अलग-अलग शादियां करवा दी। अभी तक वह पांच शादियां कर चुका है।
विदेश में नौकरी करता है पति...
महिला के मुताबिक, पति एक विदेशी कंपनी में काम करता है और उसके खिलाफ दो साल से वारंट भी न्यायालय से जारी हो रहे हैं। लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। विदेश भागने की फिराक में है, जिसे लेकर वह पुलिस अधिकारियों से उसके दस्तावेज और पासपोर्ट जब्त करने के लिए कही है। जबकि वह पहली पत्नी है और नियमों के अनुसार उसे न्याय मिलना चाहिए। शिकायत पर डीएसपी महिला अपराध शाखा किरण अहिरवार ने पीड़ित महिला की बातों को सुन उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
डीएसपी ने क्या कहा...
डीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि पीड़ित महिला का आरोप है कि पति सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन इंजीनियर है। पति ने उसे धोखा देकर पांच अलग-अलग लड़कियों से शादी कर चुका है, जिसकी उसने महिला थाने में FIR भी दर्ज कराई है। लेकिन आज तक पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। अब वहां विदेश भागने की फिराक में है। उसके पासपोर्ट और दस्तावेजों को जब्त किया जाए। उसे कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
