फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior five lakhs looted from PHE contractor who had taken money from SBI Bank near SP office

Gwalior: बदमाशों के हौसले बुलंद, SP ऑफिस के पास SBI बैंक से रुपये लेकर निकले PHE ठेकेदार से पांच लाख की लूट

Mon, 25 Nov 2024 09:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 25 Nov 2024 09:38 PM IST
सार

ग्वालियर शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। एसपी ऑफिस के पास SBI बैंक से रुपये लेकर निकले PHE ठेकेदार से दो लुटेरों ने पांच लाख की लूट की है।

विज्ञापन
Gwalior five lakhs looted from PHE contractor who had taken money from SBI Bank near SP office
ठेकेदार से पांच लाख की लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि एसपी ऑफिस से महज कुछ दूरी पर स्थित SBI बैंक से रुपये लेकर निकले PHE ठेकेदार से बाइक सवार दो लुटेरों ने पांच लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि जिस वक्त लूट की वारदात हुई, उस वक्त प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री बैंक के पास स्थित जीवाजी यूनिवर्सिटी में बैठक ले रहे थे।

विज्ञापन


ग्वालियर शहर में अपराधों का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाश एक के बाद एक वारदातें कर पुलिस को चैलेंज दे रहे हैं? आज फिर सोमवार को बदमाशों ने PHE ठेकेदार से पांच लाख रुपये लूटने की वारदात को अंजाम दे डाला। दिनदहाड़े लूट वारदात ठेकेदार विनय आनंद के साथ उस वक़्त हुई, जब विनय SP ऑफिस के पीछे सिटी सेंटर स्थित SBI बैंक से रुपये लेकर निकले थे। तभी पल्सर सवार दो लुटेरे उनके पास आकर रुके और रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। विनय के साथ-साथ भागते लूटेरों को यूनिवर्सिटी चौराहे पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने भी रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भी नाकाम रहे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि लूट की वारदात उस वक्त हुई जब SBI बैंक के पास स्थित जीवाजी यूनिवर्सिटी में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार बैठक ले रहे थे। जबकि NSUI का यूनिवर्सिटी चौराहे पर प्रदर्शन चल रहा था, जहां काफी संख्या में पुलिस मौजूद थी। उसके बाद भी लूट की वारदात कर बदमाश पुलिस की आंखों के सामने फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात के मामले में पुलिस का कहना है। घटना स्थल और आसपास के लगे CCTV फुटेज से लूटेरों का सुराग पाने की कोशिश की जा रही है। बदमाशों ने रैकी करने के बाद इस लूट को अंजाम दिया है। आपको बता दें कि सिटी सेंटर इलाके में SBI बैंक के बाहर पूर्व में भी एक लूट की वारदात जबकि इसी इलाके में लगभग आधा दर्जन लूट की वारदातें पूर्व में हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed