फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior False pride is taking people lives in Gwalior-Chambal region one innocent person died in harsh firing

Gwalior: ग्वालियर-चंबल अंचल में झूठी शान ले रही है लोगों की जान, हर्ष फायरिंग में एक मासूम की मौत, तीन घायल

Tue, 20 Feb 2024 04:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 04:25 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में झूठी शान अब लोगों की जान ले रही है। अंचल में हर्ष फायरिंग के दौरान एक मासूम की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Gwalior False pride is taking people lives in Gwalior-Chambal region one innocent person died in harsh firing
घायल लोग और मृतक बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर-चंबल संभाग में लोगों की शान कहीं जाने वाली बंदूक उनकी जान लेने पर उतारू है। शादी समारोह में अपनी शान दिखाने के लिए हर्ष फायरिंग की पिछले 48 घंटो में अलग-अलग जिलों में तीन बड़ी घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हर्ष फायरिंग की घटनाएं ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी जिले में देखने को मिली है।

विज्ञापन


पहली घटना ग्वालियर जिले के बड़ा गांव में स्थित मास्टर गार्डन में शादी समारोह में सामने आई है, जिसमें हर्ष फायरिंग के दौरान 20 साल के सचिन सिंह राणा गोली लगी, जिस युवक को गोली लगी है, उसके ममेरी बहन की शादी थी। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपने ताऊ के साथ खाना खाने के लिए जा रहा था। थोड़ी देर बाद जब देखा तो हाथ से खून निकल रहा था। उन्होंने तत्काल सचिन को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान डॉक्टरों ने खुलासा किया कि युवक के हाथ में गोली लगी है, उसके बाद मामला थाने में पहुंचा। इस घटना के कुछ देर बाद ही ग्वालियर के मुरार इलाके में शादी समारोह में भी हर्ष फायरिंग किया गया। इस घटना में भी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इन दोनों मामले में मुराद थाना पुलिस में मामला दर्ज कर उन आरोपी की तलाश की जा रही है, जिन्होंने यह गोली चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना दतिया में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में पिता-पुत्र को गोली लग गई। गंभीर हालत में ग्वालियर के अस्पताल रेफर किया गया। जहां चार साल की बेटी पीयूष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल पिता ने बताया कि बेटा दूल्हे के साथ घोड़ी पर बैठा हुआ था। गोली उसके सीने में लगी थी। बताया जा रहा है कि सुनारी गांव के रहने वाले पवन बघेल अपने चार साल के बेटे पीयूष के साथ शादी समारोह में गए थे। डीजे पर डांस के दौरान बारात में आए एक व्यक्ति ने राइफल से कई बार हर्ष फायर किया। इस दौरान गोलियां पीयूष और पवन को लगीं। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से ग्वालियर रेफर कर दिया। रास्ते में पीयूष की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।


अब तीसरी घटना बीते रविवार की है। शिवपुरी शहर के छतरी रोड पर रात करीब 12:30 बजे शादी समारोह में वरमाला के दौरान भी हर्ष फायर हुआ। गोली दूल्हे के फूफा प्रकाश कुशवाह के सीने में जा लगी, जिससे वे गंभीर घायल हो गए। यह अस्पताल में जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। इन घटनाओं के अलावा कई ग्वालियर चंबल अंचल में रोज शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना है सामने आ रही है। लेकिन इसके बावजूद यह मौत का तांडव रखने का नाम नहीं ले रहा है। यहां लोग अपनी शान दिखाने के लिए दूसरों की जान आफत में डाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed