फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Digvijay Singh ballot paper statement Jyotiraditya Scindia says some difficulty everything

Gwalior: दिग्विजय के बैलेट पेपर के बयान पर सिंधिया बोले- राजा साहब को हर चीज में कुछ न कुछ कठिनाई होती है

Tue, 02 Apr 2024 09:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 02 Apr 2024 09:35 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बैलेट पेपर के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जवाब दिया है। सिंधिया बोले, राजा साहब को हर चीज में कुछ न कुछ तो कठिनाई होती है। जब कांग्रेस ईवीएम को लेकर आई थी तो उन्होंने कोई प्रश्न नहीं उठाया था।

विज्ञापन
Gwalior Digvijay Singh ballot paper statement Jyotiraditya Scindia says some difficulty everything
दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर जिले में नए एयर टर्मिनल पर मंगलवार को पहली फ्लाइट लैंड की, जिसमें खुद नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा तो वहीं राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है।

विज्ञापन


ग्वालियर का राजमाता विजया राजे सिंधिया टर्मिनल कि आखिरकार शुरुआत हो ही गई। आज दिल्ली से ग्वालियर के नए टर्मिनल भवन पर पहली फ़्लाइट लैंड की, जिसमें खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सफर किया। नए एयरपोर्ट भवन पर बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि इस नए टर्मिनल पर मिलने वाले हवाई सुविधाओं के चलते आगे ग्वालियर क्षेत्र को विकास की नई उड़ान मिलेगी।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बैलेट पेपर पर होने वाले चुनाव को लेकर भी बयान दिए। उन्होंने कहा, राजा साहब को हर चीज में कुछ न कुछ तो कठिनाई होती है। जब कांग्रेस ईवीएम को लेकर आई थी, उन्होंने कोई प्रश्न नहीं उठाया था, जहां कांग्रेस जीती है, वहां उनके पास कोई प्रश्न नहीं है और जहां कांग्रेस हारती है, वहां उनके पास प्रश्न है। मुझे लगता है कि ये 340 या 360 जो भी है, अगर 370 रहते तो इतना कोई मजबूती होती। इसलिए मैं निवेदन कर रहा हूं, प्रजातंत्र और लोगों के मताधिकार पर प्रश्न करना इससे बड़ा कोई कलंक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सिंधिया ने राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर राम मंदिर के नाम पर पूरे देश में फ्रेंचाइजी बांटने और भ्रष्टाचार करने के आरोप पर भी पलटवार किया। सिंधिया ने कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, जिस कांग्रेस के 10 साल में भारत का नाम विश्व में भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था, वही आज प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है। भ्रष्टाचार को खत्म करने का, वे कहते हैं कि न खाऊंगा न खाने दूंगा, आज उन पर प्रश्न कर रहे हैं। वहीं, जब गुना लोकसभा क्षेत्र में उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया द्वारा प्रचार-प्रसार में सम्मिलित रहने को लेकर सवाल किया गया तो केंद्रीय मंत्री ने हंसकर कहा कि प्रियदर्शिनी मेरे जीवन की साथी हैं और चुनाव में भी मेरे साथ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed