फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Crime When son was not born husband strangled his wife to death

Gwalior Crime: बेटा पैदा नहीं हुआ तो पति ने गला दबाकर पत्नी की कर दी हत्या, जानें पूरा मामला

Tue, 19 Dec 2023 06:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Dec 2023 06:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला को बेटा पैदा नहीं हो रहा था, जिसके चलते दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

विज्ञापन
Gwalior Crime When son was not born husband strangled his wife to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर के सिरोल इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली महिला के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 13 दिसंबर को सिरोल थाना क्षेत्र के गणेश डेयरी के पीछे हुरावली में रहने वाली सृष्टि पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सृष्टि की दो बेटियां हैं। मायके पक्ष का कहना था कि सृष्टि की हत्या की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी उसका गला दबाए जाने की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन


इसी के बाद पुलिस ने मृतका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एवं मायके पक्ष के बयान के आधार पर पति दशरथ पाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दशरथ पाल अपनी पत्नी सृष्टि से इस बात से खफा रहता था कि उसे लड़का नहीं हो रहा है। शादी के बाद उसको दो लड़कियां पैदा हुई थीं। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। वह अक्सर इस बात को लेकर ताने देता था कि वह लड़का पैदा नहीं कर सकती। वह पत्नी से मारपीट भी करता था।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, पति दशरथ पाल मुरार थाना क्षेत्र के एमएच चौराहे के पास सुतारपुरा इलाके में रहता है। वह घटना के दिन अपनी ससुराल हुरावली आया था। जहां पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी दशरथ पत्नी का गला दबाकर भाग गया था। पुलिस ने अब दशरथ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपी फरार बताया गया है। इस मामले में एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed