फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Crime News: Minor girl mixed sleeping pills and fed potato paranthas to family ran away with lover

Love Affair: नादान नहीं, शातिर निकली बेटी, आलू के पराठे खिलाकर मां, बहन-भाई को किया बेहाश; फिर प्रेमी संग भागी

Mon, 14 Oct 2024 06:54 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 14 Oct 2024 06:54 AM IST
सार

पीड़ित मां ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी ने शाम को आलू के पराठे बनाए थे। सभी को बहुत प्यार से उसने खाना खिलाया, लेकिन खुद नहीं खाए थे। उस समय यह बात सामान्य लगी थी। सुबह जब देर से नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और बेटी लापता थी। रात में वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई। 

विज्ञापन
Gwalior Crime News: Minor girl mixed sleeping pills and fed potato paranthas to family ran away with lover
परिवार वालों को बेहोश कर घर से फरार हुई बेटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं। जहां एक नाबालिग छात्रा मां, भाई और बहन को बेहोश कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। 6 दिन पहले ही उसकी सगाई तय हुई थी। घटना के पहले नाबालिग ने पूरी प्लानिंग की थी। उसने रात में सभी को आलू के पराठे बनाकर खिलाए। आलू के मसाले में नींद की गोलियां मिला दी थीं। रविवार सुबह परिजनों की नींद खुली तो उनका सिर चकरा रहा था। घर में सामान बिखरा पड़ा था और 17 साल की बेटी लापता थी। परिजनों ने देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी, उसमें रखे पुश्तैनी गहने और एक लाख रुपए नगद भी गायब थे। वहीं, नाबालिग का प्रेमी भी लापता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना शहर के गोला का मंदिर नारायण विहार की है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के गोला का मंदिर नारायण विहार में एक परिवार रहता है। परिवार का मुखिया दिल्ली में किसी कॉल सेंटर में कैब ड्राइवर है, यहां उसकी पत्नी, बेटा और दो बेटियां रहती हैं। बड़ी बेटी 17 साल की है जो कक्षा 12वीं की छात्रा है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह जब परिजन जागे तो काफी देर हो चुकी थी। वैसे वह सुबह 7 बजे तक नींद से जाग जाते थे, लेकिन आज उनकी नींद सुबह 9.30 बजे खुली। परिवार के सभी सदस्यों का सिर चकरा रहा था। मां ने देखा तो पूरा परिवार वहां था, लेकिन 6 दिन पहले जिस नाबालिग बेटी की सगाई की थी, वह कहीं नजर नहीं आ रही थी। इसके बाद उसने अंदर जाकर देखा तो कमरे में अलमारी खुली पड़ी थी, उसमें रखे पुश्तैनी गहने और 1 लाख रुपए भी नहीं थे। ऐसे में घर का नजारा देख उन्हें समझने में देर नहीं लगी कि उनकी बेटी रात को घर से भाग गई है। महिला ने सबसे पहले अपने पति को मामले की सूचना दी। इसके बाद गोला का मंदिर थाना पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gwalior Crime News: Minor girl mixed sleeping pills and fed potato paranthas to family ran away with lover
घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

सभी को प्यार से खिलाया खाना
पीड़ित मां ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी ने शाम को आलू के पराठे बनाए थे। सभी को बहुत प्यार से उसने खाना खिलाया, लेकिन खुद नहीं खाए थे। उस समय यह बात सामान्य लगी थी। लेकिन, रविवार को बेटी के घर पर नहीं मिलने के बाद वह कुछ ही दूरी पर रहने वाले उसके प्रेमी के घर पहुंची तो पता चला कि मोहन सिंह भी अपने घर से लापता है। 

विज्ञापन

बेटी ने कहा था सगाई के लिए तैयार हूं
मां ने बताया कि बेटी के प्रेम प्रसंग के चलते ही उसकी मुरार निवासी एक युवक से सगाई कर दी थी। छह दिन पहले उसकी सगाई का समारोह था। सगाई करते समय बेटी से पूछा तो उसने कहा था कि वह सब कुछ भूलकर सगाई के लिए तैयार है। लेकिन, यह नहीं पता था कि उसके मन में क्या चल रहा है। 

दो टीमें तलाश में जुटीं
सीएसपी अशोक जादोन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रा की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई हैं। स्टेशन और बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed