फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Crime Corporation employee arrested for taking bribe of Rs 10,000

Gwalior Crime: 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगम कर्मचारी गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने की कार्रवाई

Tue, 04 Jul 2023 03:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 03:59 PM IST
सार

Gwalior Crime: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में रिश्वत लेते हुए निगम कर्मचारी गिरफ्तार हुआ है। यह कार्रवाई लोकायुक्त टीम ने की है। निगम कर्मचारी 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था।

विज्ञापन
Gwalior Crime Corporation employee arrested for taking bribe of Rs 10,000
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में भवन निर्माण की अनुमति के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एक निगम कर्मचारी को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम द्वारा मंगलवार को रंगे हाथों पकड़ा गया है। उसके बाद लोकायुक्त की टीम आरोपी निगम कर्मी को गोले का मंदिर थाने लेकर पहुंची और जरूरी कानूनी कार्रवाई की गई। डीडी नगर निवासी पूर्व सैनिक की शिकायत पर लोकायुक्त ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


ग्वालियर के डीडी नगर इलाके में रहने वाले राकेश सिंह सिकरवार भूतपूर्व सैनिक हैं। उनका डीडी नगर में प्लॉट भी है और अपने प्लॉट पर भवन निर्माण की अनुमति के लिए उन्होंने नगर निगम के जोन क्रमांक आठ में आवेदन किया था। जहां अधिकारी उत्पल सिंह द्वारा 30 हजार रिश्वत की डिमांड की गई थी। बाद में 15 हजार में सौदा तय हुआ था, जिसके लिए पांच हजार का भुगतान पूर्व में कर दिया गया था और बाकी के 10 हजार के लिए राकेश सिंह को गोले का मंदिर चौराहे पर बुलाया गया था।
विज्ञापन


फरियादी ने मामले की पूरी जानकारी लोकायुक्त को दी थी। गोले का मंदिर चौराहे पर नेक्सा शोरूम के पास निगम कर्मचारी विवेक तोमर द्वारा जैसे ही केमिकल लगे हुए रिश्वत के 10 हजार लिए गए। वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने कर्मचारी विवेक तोमर को रंगे हाथों दबोच लिया। बाद में लोकायुक्त की टीम उन्हें लेकर गोले का मंदिर थाने लेकर पहुंची और जरूरी कानूनी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed