फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Crime Branch action Simultaneous raid on three locations of Mahadev Satta App 14 accused arrested

ग्वालियर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: एक साथ महादेव सट्टा एप के तीन ठिकानों पर छापा, 14 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2024 05:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 09 Dec 2024 05:14 PM IST
सार

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। एक साथ महादेव सट्टा एप के तीन ठिकानों पर छापा मारा है। साथ ही 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Gwalior Crime Branch action Simultaneous raid on three locations of Mahadev Satta App 14 accused arrested
ग्वालियर क्राइम ब्रांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के महलगांव स्थित सरकारी मल्टी में पुलिस ने महादेव एप के तीन ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। पुलिस ने फ्लैट से 14 युवकों को हिरासत में लिया है। यहां सभी युवक बिहार, दिल्ली, डबरा, झांसी और दतिया के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, नोट गिनने की मशीन के साथ अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस को एक करोड़ से ज्यादा का हिसाब-किताब मिला है। वहीं, पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस को सूचना मिली थी कि महलगांव स्थित प्रधानमंत्री शासकीय आवास कॉलोनी के A ब्लॉक नंबर एमआईजी 7 के फ्लैटों में महादेव एप से ऑनलाइन सट्टा खिलवाया जा रहा है। तभी क्राइम ब्रांच की टीम ने मल्टी के तीन फ्लैट में छापा मारा। क्राइम ब्रांच को देखते ही सटोरियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पहले से ही अलर्ट क्राइम ब्रांच ने उन्हें मौका नहीं दिया और मौके से 14 युवकों को तीन अलग-अलग फ्लैट्स से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


इनके पास से बैंकों की 45 पासबुक, 22 चेक बुक, 133 डेबिट कार्ड, तीन लैपटॉप, 30 मोबाइल फोन, एक नोट गिनने की मशीन, एक प्रिंटर, एक 32 बोर की पिस्टल, एक जिंदा राउंड जब्त किए हैं और उनके पास से एक करोड़ से अधिक का हिसाब-किताब भी मिला है। पकड़े गए यहां सभी आरोपी ग्वालियर, दतिया, दिल्ली, बिहार और झांसी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियो के पास मिले लैपटाप को चेक करने पर उसमें वेबसाइट खुली पाई गई। इनके द्वारा ऑनलाइन महादेव एप के जरिए वेबसाइट से सट्टा लगवा रहे थे। मुख्य आरोपी अमन शर्मा और उसके अन्य 13 साथियों से पुलिस पूछताछ में जुट गई है, जिनसे कई और खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 14 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed