फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Councellor beaten to death after a birthday party, latest news updates

MP News: ग्वालियर में पार्षद को उसके ही दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 24 Nov 2022 01:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 24 Nov 2022 01:04 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक पार्षद को उसके ही दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला। पार्षद एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में भाग लेने गया था। वहीं पर उनके बीच विवाद हो गया।  
 

विज्ञापन
Gwalior Councellor beaten to death after a birthday party, latest news updates
ग्वालियर में पार्षद की उसके ही दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में कैंटोनमेंट एरिया के बीजेपी पार्षद की उसके ही साथियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बुधवार देर रात की है। इसके बाद घटना से गुस्साए लोगों ने मुरार थाने पहुंचकर हंगामा और चक्काजाम किया। पुलिस का दावा है कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक कैंटोनमेंट एरिया का पार्षद था और राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह का बेहद करीबी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


शहर के मुरार इलाके में एक पार्षद की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पार्षद जन्मदिन पार्टी में शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान उसके दोस्तों से विवाद हो गया और उसके दोस्तों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। मृतक के स्वजनों ने पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसमें से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। मृतक के स्वजनों ने चक्काजाम किया। उनकी मांग है कि आरोपितों के घर बुलडोजर चलाया जाए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मुरार कैंटोनमेंट एरिया के वार्ड से बीजेपी पार्षद शैलेंद्र उर्फ शैलू कुशवाह जन्मदिन पार्टी में शामिल होने बीती रात गए थे। इस पार्टी में शामिल भूरा तोमर, धर्मेंद्र पाल, विक्की कौशल, विनीत राजावत सहित पांच लोगों के साथ शराब पी इसके बाद आपस में विवाद हो गया तो पार्षद शैलेंद्र उर्फ शैलू को पीटना शुरू कर दिया। उस पर लाठी और डंडों से वार किया। उसे तब तक पीटते रहे जब तक वह लहूलुहान होकर जमीन पर नहीं गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह स्वजनों ने मुरार इलाके में चक्काजाम कर दिया। स्वजनों का कहना है कि आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके मकान पर बुलडोजर चलाया जाए। पुलिस ने पांच आरोपितों में से विक्की कौशल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक पार्षद शैलू कुशवाहा की पत्नी राधा कुशवाहा ने कहा कि शादी की सालगिरह थी। वह शाम के वक्त घर पर आए थे। उसके बाद रात लगभग 10:00 बजे घर पर बच्चों के लिए खाना लाए। अपने दोस्त राजेश शर्मा के साथ दोबारा चले गये। यह कहकर गए थे कि मैं अभी थोड़ी देर से लौटकर आता हूं। भूरा तोमर नाम के युवक से एक महीने पहले झगड़ा चल रहा है। दो दिन पहले भूरा तोमर से बोलचाल शुरू हुआ। इसी रंजिश को लेकर इन सभी ने प्लान कर उनकी हत्या की है। पत्नी ने भूरा तोमर और उसकी गैंग पर हत्या का आरोप लगाया है। एएसपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed