{"_id":"62b9d21399716241d12c57f6","slug":"gwalior-congress-leader-arrested-after-killing-wife-police-had-kept-reward-of-ten-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: पत्नी की हत्या कर फरार हुआ कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था दस हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: पत्नी की हत्या कर फरार हुआ कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था दस हजार का इनाम
Mon, 27 Jun 2022 09:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 27 Jun 2022 09:21 PM IST
सार
एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि इसको पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही थी। पुलिस को इनपुट मिला कि ये मैनपुरी उत्तर प्रदेश के बेवर में छिपा है, पिन पॉइंट सूचना के आधार पर पुलिस ने जाकर ऋषभ भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कांग्रेस का पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ऋषभ भदौरिया 2 जून को पत्नी भावना की अपने घर में ही हत्या कर फरार हो गया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करीब 25 दिन पहले पत्नी की हत्या कर फरार हुआ कांग्रेस नेता आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम भी रखा था।
जानकारी के अनुसार बीती 2 जून को देर रात करीब 2 बजे पत्नी भावना से विवाद होने के बाद ऋषभ भदौरिया ने उस पर पर तीन गोलियां चलाईं। जिसमें से एक गोली पत्नी भावना के दाएं गाल से होती हुई सिर में धंस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय छह साल का मासूम बेटा और आठ साल की मासूम बेटी भी वहीँ मौजूद थे।
बताया जाता है कि ऋषभ भदौरिया को अपनी पत्नी पर शक था, पत्नी के मोबाइल को लेकर भी दोनों में विवाद होता था। हत्या के बाद से ही आरोपी फरार था। एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि इसको पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही थी। पुलिस को इनपुट मिला कि ये मैनपुरी उत्तर प्रदेश के बेवर में छिपा है, पिन पॉइंट सूचना के आधार पर पुलिस ने जाकर ऋषभ भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया।