फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior CM Mohan Yadav took out a public gratitude march in the historical city

Gwalior: ऐतिहासिक नगरी में CM मोहन यादव ने निकाली 'जन आभार यात्रा', लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Thu, 04 Jan 2024 06:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 06:41 PM IST
सार

ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन आभार यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर सीएम यादव का आत्मीय स्वागत किया।

विज्ञापन
Gwalior CM Mohan Yadav took out a public gratitude march in the historical city
सीएम मोहन यादव की जन आभार यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐतिहासिक नगरी एवं संगीतधानी ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुले वाहन पर सवार होकर आम जनता के प्रति आभार जताया। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ “जन आभार यात्रा” में शामिल हुए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव की “जन आभार यात्रा” गोले के मंदिर से शुरू हुई और काल्पी ब्रिज होते हुए सात नम्बर चौराहा मुरार तक पहुंची। यात्रा मार्ग में दोनों ओर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं, आमजन व शहर के गणमान्य नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभूतपूर्व व आत्मीय अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पुष्प वर्षा कर आम जनता के प्रति सरकार की ओर से आभार व्यक्त किया। “जन आभार यात्रा” के समापन स्थल सात नम्बर चौराहा मुरार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्थानीय निवासियों ने फलों से तौलकर उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।
विज्ञापन


इस “जन आभार यात्रा” में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सामाजिक न्याय व दिव्यांग जन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी एवं बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण खुले वाहन पर सवार रहे। मार्ग में बीज एवं फॉर्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने जगह-जगह पर मंच सजाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आभार यात्रा के रूट में सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में खड़े भाजपा कार्यकार्यताओं और आम जनता के लोगों ने गर्मजोशी से नारे लगाते और पुष्प वर्षा करते हुए मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनन्दन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed