फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Case filed against RTI activist Ashish Chaturvedi who exposed Vyapam scam

Gwalior: व्यापमं कांड उजागर करने वाले RTI कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी पर केस दर्ज, सुरक्षा जवानों ने लगाए आरोप

Mon, 20 Jan 2025 04:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 04:41 PM IST
सार

झांसी रोड थाना क्षेत्र में SAF जवानों से गाली-गलौज और जिंदा जलाने की धमकी देने पर आरटीआई कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। जवानों ने सार्वजनिक अपमान, धमकी और प्रताड़ना की शिकायत की। पुलिस ने ऑडियो क्लिप के आधार पर IPC की धाराओं 353, 506, 294 के तहत मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
Gwalior: Case filed against RTI activist Ashish Chaturvedi who exposed Vyapam scam
ग्वालियर में आरटीआई कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी की सुरक्षा में लगे जवान ने आरोप लगाए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

SAF जवानों से गाली-गलौज और जिंदा जलाने की धमकी देने पर पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंद्रबदनी की है। इस मामले में कई SAF जवानों ने थाने में शिकायत की है। पुलिस वायरल ऑडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


बता दें कि न्यू आवासीय परिसर 13 बटालियन निवासी रामू सिंह कुशवाह पुत्र फूलसिंह कुशवाह मूल रूप से भिण्ड के रहने वाले और एसएएफ में पदस्थ है। साल 2022 में उनकी ड्यूटी आरटीआई कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी की सुरक्षा में लगाई गई थी। उनके साथ ही एएसआई सर्वेश सिंह, आरक्षक नंदकिशोर बोहरे, योगेन्द्र सिंह भी ड्यूटी पर तैनात थे। जहां पर आरटीआई कार्यकर्ता ने उनका सार्वजनिक अपमान कर गाली-गलौज की थी। अपनी शिकायत में रामू कुशवाह ने बताया कि वह तथा उसके साथी चार से पांच माह उसकी तैनाती में रहे। इस दौरान आरटीआई कार्यकर्ता उनसे घरेलू काम करता था और ना करने पर अपमानित करता था, जिससे वह प्रताड़ित रहे और उनकी सामाजिक छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन


बाइक में पेट्रोल नहीं भरवाने पर आरटीआई कार्यकर्ता ने उन्हें पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी थी। उनकी ड्यूटी आशीष चतुर्वेदी की सुरक्षा की थी, लेकिन वह उन्हें जबरन परिजनों के साथ भेजता था और उसके परिजन भी उनको अपमानित करते थे। इसकी शिकायत उन्होंने अफसरों से की, लेकिन उनकी ड्यूटी पुलिस मुख्यालय से लगती थी तो शिकायत के बाद भी उनकी ड्यूटी आशीष की सुरक्षा में रही। इस दौरान वह लगातार उनकी नौकरी खाने और वर्दी उतरवाने के नाम पर धमकाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना झांसी रोड अंतर्गत एक आरटीआई कार्यकर्ता को सुरक्षा प्रदान है। इसलिए उनकी सुरक्षा में गार्ड लगाए गए थे। उनके सुरक्षा कर्मियों द्वारा थाने पर आवेदन दिया गया है कि उनको व्यक्तिगत तौर से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही सार्वजनिक जगह पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। शिकायती आवेदन पत्र पर जांच के बाद 353, 506, 294 आईपीएस एक्ट के तहत एक मामला पंजीबद्ध किया गया है। यह घटनाक्रम करीब एक से डेढ़ साल तक चला है। सुरक्षा कर्मियों द्वारा पूर्व में भी दिए गए आवेदनों को भी जांच में सम्मिलित किया गया है। इस संबंध में एक आरआई से अभी रिपोर्ट ली जाएगी। सुरक्षा कर्मियों के द्वारा एविडेंस के तौर पर ऑडियो क्लिप दी गई है। उसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed