फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Bullets fired between uncle paternal uncle and nephews of same family one dead two critical condition

Gwalior Crime: एक ही परिवार के चाचा, ताऊ और भतीजों के बीच चली गोलियां, एक की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

Tue, 10 Dec 2024 06:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 06:01 PM IST
सार

एक ही परिवार के चाचा, ताऊ और भतीजों के बीच गोलियां चल गई। इस दौरान एक की मौत, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Gwalior Bullets fired between uncle paternal uncle and nephews of same family one dead two critical condition
अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी खेल देखा गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य घायल भी हैं। विवाद में लड़ने वाले दोनों ही पक्ष आपस में भाई और भतीजे बताई जा रहे हैं।

विज्ञापन


महाराजपुरा थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच गोलियों की गूंज न सिर्फ सुनाई दी। बल्कि विवाद में चली इन गोलियों ने एक व्यक्ति की जान ले ली। जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह से घायल हैं। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बहादुर पुर गांव में खेत जोतने को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों में विवाद हो गया। इसमें निहाल सिंह की मृत्यु हो गई है और वकीला एवं शैलेन्द्र गुर्जर नाम के दो लोग घायल हैं, जिनका वीर सिंघाल परिवार से विवाद हुआ था। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं और महाराजपुरा गांव के निवासी हैं। फिलहाल, निहाल सिंह के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 
पुलिस का कहना है कि वकीला और शैलेन्द्र दोनों ही गंभीर रूप से घायल हैं, जिसमें शैलेंद्र की हालत अधिक नाजुक बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, परिजनों की माने तो यह पूरा मामला खेत जोतने को लेकर हुआ है। परिवार के ही रामवीर सिंह गुर्जर ने बताया कि जिस खेत को लेकर विवाद हुआ है। वह निहाल सिंह का है, जिसे सामने वाली पार्टी कई बार जोत चुकी थी। इसको लेकर पूर्व में भी समझाइश दी गई थी। आज भी जब चाचा जी इसी बात को लेकर खेत पर पहुंचे तो सामने वाली पार्टी आ गई और खेत को न जोतने की बात करने लगे।

जब इस बात को लेकर बहस बढ़ने लगी तो वीर सिंह ने सामने से आकर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इसमें चाचा जी की मौत हो गई। मेरा बेटा शैलेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, वकीला को भी चोटें आई हैं। घटना के दौरान दूसरे पक्ष के वीर सिंह, रॉकी, अतेंद्र, बनवारी, शिव सिंह, अजय आदि लोग जो हमलावर में शामिल थे, मौके से फरार हो गए। 

Gwalior Bullets fired between uncle paternal uncle and nephews of same family one dead two critical condition
वाहन में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों ने उपद्रव मचाया, घरों में किया पथराव, हवाई फायरिंग की
ग्वालियर में हथियार बंद होकर आए बदमाशों ने जमकर हंगामा मचाया। हवाई फायरिंग की और आधा दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। बदमाशों की करतूत यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। घटना से गुस्साए लोगों ने सुबह चक्काजाम कर दिया। बाद में मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और लोगों को समझ बुझाकर शांत कराया। साथ ही फायरिंग और तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के 12 बीघा कॉलोनी की है। यहां दो रोज पूर्व एक सड़क दुर्घटना में राजत झा नाम के व्यक्ति की कार की टक्कर में मौत हुई थी। बताया गया है कि जिस कार से दुर्घटना हुई थी, उसे नाबालिक चला रहे थे। ऐसे में कार मालिक और इन कार सवार किशोर के परिजनों ने सड़क दुर्घटना के मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाने के लिए पहुंचकर यह पूरा हंगामा किया। यहां रोहित शर्मा सुनीता शर्मा आपने कुछ अन्य साथियों के साथ पहुंचे और पहले धमकी दी बाद में आधा दर्जन हथियारबंद लोग देर रात मौके पर पहुंचे और फायरिंग करते हुए तोड़फोड़ करना शुरू कर दी और आधा दर्जन गाड़ियों के कांच तोड़ दिए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को रात को ही मामले की जानकारी दी। लेकिन पुलिस ने रात में कोई एक्शन नहीं लिया। ऐसे में नाराज लोगों ने सुबह चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed