{"_id":"6713c16b8ff9ce0de40e2bd6","slug":"gwalior-bodies-of-3-children-found-in-river-mother-still-missing-angry-woman-had-thrown-her-out-of-house-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: नदी में 3 बच्चों के मिले शव, मां अभी भी लापता, तीन दिन पहले इस बात से नाराज महिला घर से निकाली थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: नदी में 3 बच्चों के मिले शव, मां अभी भी लापता, तीन दिन पहले इस बात से नाराज महिला घर से निकाली थी
Sat, 19 Oct 2024 07:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 19 Oct 2024 07:55 PM IST
सार
महिला अपने घर में यह कहकर निकली थी कि वह मुरार जा रही है। लेकिन दो दिन तक उसका कोई पता नहीं चला। पति ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मृतक तीनों बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर में डबरा के पास कल्याणी गांव से 15 अक्तूबर को तीन बच्चों के साथ घर से निकली महिला के बच्चों के शव नदी में मिले हैं। हालांकि, महिला का शव अभी नहीं मिला है। महिला अपने घर में यह कहकर निकली थी कि वह मुरार जा रही है। लेकिन दो दिन तक उसका कोई पता नहीं चला। पति ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई और पुलिस लगातार महिला और बच्चों को तलाश कर रही थी। लेकिन हैरानी इसलिए हुई क्योंकि नदी किनारे महिला का बैग और सुसाइड नोट मिला था। पुलिस को शंका थी कि महिला ने नदी में खुदकुशी कर सकती है।
विज्ञापन
महिला के अपने हाथों से लिखा एक नोट छोड़ा हुआ था, जिसमें लिखा था कि पति से झगड़ा और मारपीट से तंग आ गई है। इसलिए बच्चों के साथ आत्महत्या कर लेगी। इसके बाद पुलिस ने नदी में गोताखोरों को लगाया। शनिवार को भितरवार थाना क्षेत्र के पवाया के पास सिंध नदी में तीन बच्चों के शव मिले हैं। लेकिन महिला का अभी तक पता नहीं है।
विज्ञापन
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पूरा मामला ग्वालियर के भितरवार थाना क्षेत्र के कल्याणी गांव का है। कल्याणी गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी और बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजेंद्र ने बताया कि 15 अक्तूबर को उसकी पत्नी ममता, बेटी भावना, भूमिका बेटे किट्टू जाटव को लेकर घर से मुरार के लिए निकली थी। लेकिन दो दिन होने के बाद भी पत्नी घर नहीं लौटी तो पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर महिला की गुशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने राजेंद्र के परिजनों से भी बात की पर बच्चों के साथ महिला का दो दिनों से गायब होना पुलिस को परेशान कर रहा था। पुलिस को अनहोनी की भी आशंका थी। इस बीच पुलिस जब चारो की खोज करते-करते धूमेश्वरधाम पहुंची तो उसे सिंध नदी किनारे ममता का बैग मिला था, जिसमें एक नोट मिला था। पुलिस ने महिला और बच्चों की तलाश नदी में शुरू की और गोताखोरों की संख्या भी बढ़ा दी।
आखिरकार धूमेश्वरधाम में सुसाइड नोट मिलने के बाद वहां से कुछ दूर जाकर पवाया में सिंध नदी में तीनों बच्चों के शव मिले। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। आखिर इतनी भी क्या बड़ी वजह रही की महिला को घर छोड़ना पड़ा और उसने अपने बच्चों की भी परवाह नहीं की। हालांकि, पुलिस के सामने अभी भी महिला की तलाश करना एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि बच्चों के तो शव मिल गए। लेकिन महिला ममता जाटव अभी भी गायब है।
