फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Application came to change gender in Jiwaji University, at the time of MA the girl was a young man

Gwalior: एमए के वक्त युवती थी अब बना युवक, जेंडर बदलने के लिए जीवाजी विश्वविद्यालय में दिया आवेदन

Mon, 05 Sep 2022 08:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Sep 2022 08:28 PM IST
सार

ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय  से संबद्ध कॉलेज से एमए कर चुकी छात्रा ने आवेदन दिया है, जिसमें वह दस्तावेजों में अपना नाम और जेंडर परिवर्तन कराना चाह रही है। दरअसल यह युवती लिंग परिवर्तन के बाद युवक बन गई है। 

विज्ञापन
Gwalior: Application came to change gender in Jiwaji University, at the time of MA the girl was a young man
दस्तावेजों में लिंग परिवर्तन के लिए जीवाजी विवि में आवेदन आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में अजीब मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज से एमए कर चुकी छात्रा ने आवेदन दिया है, जिसमें वह दस्तावेजों में अपना नाम और जेंडर परिवर्तन कराना चाह रही है। दरअसल छात्रा अपना लिंग परिवर्तन कराकर अब युवक बन चुकी है।
विज्ञापन


बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन के आवेदन आया है। इसमें बताया है कि उसने विवि से संबद्ध कॉलेज से 2006 में एमए किया था। ग्रेजुएशन भी इसी विवि से संबद्ध कॉलेज से किया था। कुछ समय पहले उसने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया है, और युवक की जिंदगी जी रहा है। फिलहाल दिल्ली में रहने वाले इस नवयुवक ने अपने कई दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड में नाम-लिंग परिवर्तन करा लिया है। 
विज्ञापन


विवि प्रशासन मामले को स्थाई समिति के समक्ष रखकर दस्तावेजों में नाम और लिंग परिवर्तन को लेकर मार्गदर्शन और नियम के बारे में विचार-विमर्श करेगा। आवेदन कर्ता ने गजट नोटिफिकेशन में भी नाम एवं लिंग परिवर्तन की सूचना भेज दी है। विवि प्रशासन का कहना है कि हम मामले में विचार कर रहे हैं। नियम निर्धारित किए जाएंगे, क्योंकि भविष्य में भी इस तरह के मामले आ सकते हैं। हालांकि ये पहला मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed