फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Administration raid against illegal excavation on mines of Murom

Gwalior: मुरम की खदानों पर अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन का छापा, JCB-डंपर-ट्रैक्टर और लोडर सहित दस वाहन जब्त

Wed, 13 Mar 2024 08:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 08:42 PM IST
सार

ग्वालियर में मुरम की खदानों पर हो रहे अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने छापेमारी की है। जेसीबी, डंपर, ट्रैक्टर और लोडर सहित दस वाहन जब्त किया है। थाने में खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Gwalior Administration raid against illegal excavation on mines of Murom
अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन के खिलाफ जिले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर मुरम के अवैध उत्खनन में लगे एक जेसीबी, चार डम्पर, पांच ट्रैक्टर व एक लोडर सहित कुल 10 वाहन जब्त किए हैं। साथ ही खनिज अधिनियम के तहत पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराए गए हैं। दो दिन पहले अवैध खुदाई से हुए गहरे गड्ढे में गिरकर दो वर्ष की एक बच्ची की मौत हो गई थी। जबकि उसकी मां की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


नवागत कलेक्टर रुचिका चौहान ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की पहली बैठक में अवैध उत्खनन के खिलाफ विशेष मुहिम चलाने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में यह पहली कार्रवाई की गई है। अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मऊ-विक्रमपुर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अवैध उत्खनन करते पाए गए 10 वाहन जब्त किए हैं। जब्त किए गए वाहनों को पुलिस थाना महाराजपुरा में पुलिस अभिरक्षा में रखवाया गया है। इस कार्रवाई के लिये गई संयुक्त टीम ने एसडीएम ग्वालियर सिटी अतुल सिंह, एसडीएम मुरार,अशोक सिंह चौहान, खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया, सहायक खनिज अधिकारी राजेश गंगेले व घनश्याम सिंह यादव एवं संबंधित तहसीलदार, आरआई, पटवारी एवं पुलिस बल शामिल था। 
विज्ञापन




जिला प्रशासन का कहना है कि अवैध उत्खनन के खिलाफ विशेष मुहिम लगातार जारी रहेगी। अवैध उत्खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम एवं शासन के अन्य प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी। साथ ही अवैध उत्खनन करते हुए जो वाहन जब्त होंगे उन्हें विधिक प्रक्रिया के अनुसार राजसात करने की कार्रवाई भी की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed