फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   GRP Police achieved great success Two vicious thieves who stole from trains at night arrested

Gwalior News: जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, रात में करते थे वारदात

Fri, 28 Feb 2025 08:35 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 08:35 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात की ट्रेनों में रिजर्वेशन कराकर सफर करते थे। यात्रियों के सोने के बाद उनका सामान चुरा लेते थे। सुबह किसी अगले स्टेशन पर उतरकर फरार हो जाते थे।

विज्ञापन
GRP Police achieved great success Two vicious thieves who stole from trains at night arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ग्वालियर जीआरपी ने ट्रेनों में रात के समय चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे लगभग 4 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड बताया गया है। बता दें कि ग्वालियर रूट पर देर रात संचालित होने वाली ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं से यात्री खासे परेशान थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी बबीता कटारिया के नेतृत्व में एक टीम बनाकर ट्रेनों की सर्चिंग की जा रही थी। इस दौरान श्रीधाम एक्सप्रेस में दो युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जयभगवान यादव और मोनू उर्फ अमित दीक्षित (निवासी आगरा) बताए। दोनों आरोपी ट्रेन में सफर का मंतव्य स्पष्ट नहीं कर पा रहे थे, जिसके बाद जीआरपी ग्वालियर ने उन्हें दो दिन की रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पूछताछ में दोनों आरोपियों ने आधा दर्जन वारदातों को स्वीकार किया और करीब 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल बरामद किए गए।
विज्ञापन


कैसे करते थे चोरी?
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात की ट्रेनों में रिजर्वेशन कराकर सफर करते थे। यात्रियों के सोने के बाद उनका सामान चुरा लेते थे। सुबह किसी अगले स्टेशन पर उतरकर फरार हो जाते थे। दोनों आरोपी शातिर चोर हैं, उन पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। जीआरपी ग्वालियर अब अन्य ट्रेनों में हुई वारदातों से उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed